तेंगनौपाल जिले में भीषण गोलीबारी; आश्रय कैंप पर हमले की कोशिश, किसी के हताहत की खबर नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 08 सितम्बर 2023। हिंसाग्रस्त मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में शुक्रवार सुबह से ही भीषण गोलीबारी जारी है। गोलीबारी तेंगनौपाल जिले के अंतर्गत जनरल क्षेत्र मोनलोई, पल्लेल में हो रही है। इस बीच, ग्रामीणों ने आश्रय कैंप पर हमले की कोशिश की, जिस पर बीएसएफ के जवानों ने तुरंत कार्रवाई की। अभी तक इसमें किसी के हताहत की खबर नहीं है। खबर लिखे जाने तक फायरिंग जारी थी। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 6.15 बजे असम राइफल्स, संदिग्ध मैतेई और कुकी उपद्रवियों के बीच भीषण गोलीबारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक इसमें गोलियों के साथ बम के गोले भी दागे जा रहे हैं। असम राइफल्स के जवान उपद्रवियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं और जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। यह गोलीबारी शुक्रवार सुबह करीब 6.15 बजे तेंगनौपाल जिले के अंतर्गत जनरल क्षेत्र मोनलोई, पल्लेल में हुई।

गोलीबारी की घटना के बीच, मोनलोई, पल्लेल क्षेत्रों के आसपास के गांवों के भारी संख्या में कुकी ग्रामीण बीएसएफ के नेमखोचिन मेमोरियल स्कूल, पल्लेल तेंगनौपाल जिले के सीएचक्यू स्थान पर पहुंचे। यहां 200 से 250 से अधिक की संख्या में लोगों आश्रय दिया गया है। भीड़ ने आश्रय कैंप पर हमले की कोशिश की। बीएसएफ के जवानों ने उनको पहले समझाने की कोशिश की लेकिन भीड़ उग्र होने लगी। लोगों की सुरक्षा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बीएसएफ के जवानों को गोली चलानी पड़ी। इसमें किसी के हताहत की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

'प्रधानमंत्री मोदी ने सही किया', रूस-यूक्रेन युद्ध पर सरकार का पक्ष लेते हुए बोले मनमोहन सिंह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 सितम्बर 2023। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर केंद्र सरकार के रुख का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारत ने शांति की अपील करते हुए अपने संप्रभु और आर्थिक हितों को पहले स्थान पर रखकर सही काम किया […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग