इस्राइल का लेबनान, गाजा-सीरिया पर हमला, दो हिजबुल्ला कमांडर समेत 46 की मौत; हथियार डिपो तबाह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेरुत/येरुशलम 11 अक्टूबर 2024। इस्राइल ने हिजबुल्ला के खिलाफ आक्रामक अभियान जारी रखते हुए एक बार फिर लेबनान पर बम दागे। वहीं, सीरिया व गाजा में भी इस्राइली सेना के हमले लगातार जारी हैं। इनमें दो हिजबुल्ला कमांडर समेत कुल 46 नागरिकों की मौत हुई है। इस बीच, ईरान की तरफ से 1 अक्तूबर को दागी गई मिसाइलों पर जवाबी कार्रवाई पर भी मंथन जारी है। माना जा रहा है कि ईरानी हमले के जवाब में इस्राइल की तरफ से कोई बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इस्राइली कैबिनेट की बैठक में ईरान पर जवाबी कार्रवाई के मामले में विचार किया जाना है। इस बीच, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच फोन पर बातचीत भी हुई है। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत करीब 50 दिनों के बाद हुई है और बताया जा रहा है कि इसमें ईरान पर संभावित हमले पर भी चर्चा हुई है। व्हाइट हाउस ने इस बातचीत को सकारात्मक बताया।

हिजबुल्ला के कई हथियार डिपो तबाह; नेतन्याहू की चेतावनी- गाजा जैसा करेंगे हाल
इस्राइल ने हिजबुल्ला के जिन कमांडरों को ढेर किया है उनका नाम अहमद मुस्तफा और मोहम्मद अली हमदान बताया जा रहा है। हमदान हिजबुल्ला के एंटी टैंक का कमांडर था। इस्राइल ने लेबनान में अपने मिसाइल हमलों में बेरूत के दहिह में हिजबुल्ला के कई हथियार डिपो भी तबाह कर दिए हैं। इस बीच नेतन्याहू ने लेबनान को चेतावनी देते हुए कहा है कि हिजबुल्ला को रोकें वरना गाजा जैसा हाल करेंगे।

गाजा के स्कूल पर हमला, शरण लिए 28 लोगों की मौत
लेबनान और ईरान के साथ ही इस्राइल ने फलस्तीन में उग्रवादी ठिकानों को निशाना बनाना नहीं छोड़ा है। इसी क्रम में उसने दीर अल-बला में एक आश्रय गृह के अंदर हमास की तरफ से संचालित अस्थायी पुलिस को निशाना बनाकर हमला किया। विस्थापित लोगों को शरण देने वाले इस स्कूल पर इस्राइली हमले में 28 लोगों की मौत हो गई। वहीं, लेबनान में हुए हमले में 18 लोग मारे गए हैं और 98 लोग घायल हैं।

यूनिफिल ने जताई नाराजगी
संयुक्त राष्ट्र शांति सेना यानी यूनिफिल की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि नकौरा में इस्राइली टैंकों ने सैन्य बल के एक वॉचटावर पर गोलीबारी की, जिसमें दो सैनिक घायल हो गए। यूनिफिल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शांति सैनिकों पर जानबूझकर किया गया कोई भी हमला अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा।

चेतावनी, लेबनानी घर न लौटें
उधर, दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमला जारी रखते हुए इस्राइली सेना ने लेबनानी नागरिकों को दक्षिणी क्षेत्र में अपने घरों की तरफ न लौटने की चेतावनी दी। इस्राइली हमले में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की तरफ से इस्तेमाल किए जाने वाले दो ठिकाने भी निशाना बने।

Leave a Reply

Next Post

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर आईएमए का सीएम ममता को पत्र, कहा- सुरक्षा कोई विलासिता नहीं...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 11 अक्टूबर 2024। कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई भयावह घटना को लेकर आज भी देशभर में गुस्सा है। न्याय और कार्यस्थल की सुरक्षा की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर सड़कों पर हैं। यह लोग अपनी मांगों […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल