नोबेल विजेता का दावा: जल जीवन मिशन से हर साल 1.36 लाख बच्चों की जान बचाएगा भारत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2022। भारत सरकार का जल जीवन मिशन (जेजेएम) हर साल 1.36 लाख बच्चों की जान बचा सकता है। पांच साल से छोटे इन बच्चों को बचाने का यह सबसे प्रभावी और किफायती तरीका साबित हो सकता है। यह दावे 2019 में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता माइकल क्रैमर ने अपनी ताजा रिपोर्ट में किए। इच्छा भी जताई कि वे इस क्षेत्र और खासतौर पर पानी के री-क्लोरीनेशन पर भारत के साथ काम करना चाहेंगे।

शिकागो विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित इस रिपोर्ट में क्रैमर ने लिखा कि साल 2024 तक भारत अपने ग्रामीण हिस्सों में नल से पेयजल पहुंचाने के लिए जेजेएम पर काम कर रहा है। सफल रहा, तो अपने 1.36 लाख बच्चों का जीवन हर साल बचा लेगा। यूनिसेफ व डब्ल्यूएचओ के अनुसार जेजेएम के पहले 2019 तक 63 प्रतिशत घरों को साफ पेयजल मिल रहा था। जेजेएम से आंकड़ा 90 प्रतिशत पहुंच सकता है। बच्चों को अगर पोषणयुक्त भोजन और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं भी मिलें तो 1.36 लाख से भी अधिक का जीवन हम बचा सकेंगे।

पेयजल आपूर्ति को सूक्ष्मजीवों से बचाना होगा
क्रैमर ने लिखा कि भारत को ध्यान रखना होगा कि पेयजल आपूर्ति सूक्ष्मजीवों द्वारा संक्रमित न हो। इसके लिए पाइपों में नेगेटिव प्रेशर आने से रोकना होगा। बेहतर रहेगा कि पानी के ट्रीटमेंट की केंद्रीयकृत प्रणाली नलों के निकट रहे। 2019 में महाराष्ट्र में हुए अध्ययन का हवाला देकर कहा कि नलों से मिले पानी के 37 प्रतिशत सैंपल में ई-कोलाई था।

यह खतरे कम होंगे

  • क्रैमर का आकलन है कि जिन घरों में पेयजल असुरक्षित है, वहां 5 साल से छोटे बच्चों की मौत की आशंका बाकी घरों से 25 प्रतिशत बढ़ जाती है। हालांकि वास्तविक प्रतिशत इससे भी कहीं ज्यादा हो सकता है।
  • भारत की बड़ी आबादी जो पेयजल उपयोग करती है, वह अर्सेनिक, फ्लोराइड या नाइट्रेट से दूषित हो सकता है। इसमें हानिकारक सूक्ष्मजीवों की मौजूदगी सबसे घातक है।
  • इससे बच्चों को डायरिया होता है। भारत में 5 साल से छोटे बच्चों की मौत की तीसरी सबसे बड़ी वजह डायरिया ही है। जेजेएम से यह कम हो सकता है।
  • उन्होंने मौत के सभी कारणों में भी 25 प्रतिशत कमी की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Next Post

पीयूष गोयल बोले- भारत-यूएई के रिश्तों में तेजी से आ रही मजबूती, सीईपीए का लाभ उठाने का किया आह्वान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2022। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि आधारभूत ढांचे और तकनीकी क्षेत्र में सहयोग के बड़ी तादाद में मौजूद अवसरों व निवेश बढ़ने से भारत-यूएई के रिश्ते अभूतपूर्व गति से बढ़ रहे हैं। अबू धाबी अमीरात की कार्यकारी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं