आजमा फलाह के साथ झगड़ा करना जीशान खान को पड़ा भारी, कंगना रनोट के जेलर ने किया शो से बाहर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 अप्रैल 2022। कंगना रनोट के रियलिटी शो लॉक अप में सोमवार का एपिसोड काफी हैरान कर देने वाला रहा है। शो में जीशान खान और आजमा फलाह के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला। बात यहां तक बढ़ गई कि जीशान ने आजमा के ऊपर हाथ तक उठा दिया। उनकी इस हरकत की लॉक अप की होस्ट कंगना रनोट ने काफी आलोचना की है। अब खबर है कि जीशान को लॉक अप से बाहर कर दिया गया। लॉक अप के जेलर करण कुंद्रा ने जीशान खान को आजमा फलाह के साथ हिंसा करने पर उन्हें शो के बाहर कर दिया है। करण ने उन्हें बताया है कि लॉक अप के अंदर शारीरिक हिंसा करना शो के नियमों को उल्लंघन करना है। जिसके बाद उन्होंने जीशान खान को कंगना रनोट के रियलिटी शो से बाहर कर दिया है।

गौरतलब है कि सोमवार को टास्क के बाद जीशान खान और आजमा फलाह के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिला। इन दोनों के बीच यह झगड़ा जीशान की गर्लफ्रेंड रिहाना पंडित का नाम बीच में आने पर शुरू हुआ। इस झगड़े में आजमा ने जीशान की गर्लफ्रेंड रिहाना पंडित का नाम बीच में खींचा और उन्हें गुस्से में उल्टा-सीधा कहने लगीं। वहीं जीशान लगातार आजमा ऐसा करने के लिए मना कर रहे थे, लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं थीं।

इसके बाद आजमा जब मानती नहीं हैं तो जीशान का गुस्सा और बढ़ जाता है। फिर वह आजमा  का सारा सामान फेंक देते हैं। आजमा का मेकअप का सामान उनकी दवाइयां, उनका सूटकेस सब उठाकर नीचे फेंक देते हैं। वह आजमा को के लिए कहते, ‘चुप रहो, मैं मुंह पकड़कर उसके जबड़ों को अलग कर दूंगा और टुकड़े कर दूंगा।’ वहीं जब जीशान, आजमा को मारने के लिए आते हैं तो बाकी सारे लोग उन्हें रोक लेते है।

इसके बाद जीशान, आजमा के हाथ से झाड़ू छीनकर उनके चेहरे पर मार देते है। वहीं जब पायल रोहतगी जीशान को रोकने के लिए आती हैं तो वह उन्हें भी धक्का दे देते हैं। बता दें कि शो में अभी तक कंगना रनोट के शो में इतनी जबरदस्त लड़ाई किसी के बीच नहीं हुई है। कंगना रनोट ने भी जीशान खान की झगड़े की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की। अब उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

श्रेयस अय्यर ने कोलकाता की हार के लिए इस खिलाड़ी को ठहराया जिम्मेदार, कहा-मैं अंत तक खेलना चाहता था लेकिन...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 19 अप्रैल 2022। आईपीएल 2022 के 30वें मैच में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान ने आईपीएल के 15वें बर्थडे पर टॉस हारकर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं