मुख्यमंत्री युवा कैरियर निर्माण योजना अंतर्गत कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों ने नीट और जेईई परीक्षा में हासिल की उल्लेखनीय सफलता

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 20 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री युवा कैरियर निर्माण योजना के तहत् मेडिकल एवं इंजीनियरिंग महाविद्यालियों में प्रवेष के लिए निषुल्क कोचिंग ले रहे जिले के अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के ड्राॅपर विद्यार्थियों ने इस वर्ष नीट और जेईई परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। मेडिकल काॅलेजों में प्रवेष के लिए 68 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा क्वालीफाई किया है वहीं जेईई मेन्स परीक्षा में 8 और जेईई एडवांस परीक्षा में 4 विद्यार्थी क्वालीफाई हुए।

अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के विद्यार्थी जो डाॅक्टर एवं इंजीनियर बनकर अपने सपनों को पूरा करना चाहते है। लेकिन गरीबी की वजह से वे अच्छे कोचिंग संस्थाओं में प्रवेष नहीं ले पाते है उनके लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री युवा कैरियर निर्माण योजनांतर्गत निषुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है।

वर्ष 2020 की नीट परीक्षा के लिए निषुल्क कोचिंग लेने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के 83 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। जिनमें 68 विद्यार्थी क्वालीफाईड हुये। इनमें से 29 विद्यार्थियों की रैकिंग के आधार पर उनका शासकीय मेडिकल एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेष अपेक्षित है।

इसी तरह 13 विद्यार्थी जो इंजीनियरिंग के लिए निषुल्क कोचिंग ले रहे थे उनमें से 8 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा में क्वालीफाई किया है। इनमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के 5 और अुनसूचित जाति वर्ग के 3 विद्यार्थी शामिल है। जेईई एडवांस परीक्षा में 6 विद्यार्थी शामिल हुये जिनमें से 4 विद्यार्थी क्वालीफाई हुए।

इनमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के  3 और अनुसूचित जाति वर्ग का 1 विद्यार्थी शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य मुलाकात

शेयर करेचिटफंड में निवेशकों की डूबी हुई राशि जल्द वापस दिलाने दिया आश्वासन इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 20 अक्टूबर 2020। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से आज यहां उनके शासकीय कार्यालय में छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चन्द्राकर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल