विकसित भारत के लिए सांस्कृतिक पुनर्जागरण जरूरी; रक्षा मंत्री ने स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 दिसंबर 2024। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हर राजनीतिक और राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक सामाजिक और सांस्कृतिक धरातल तैयार करना पड़ता है। इसलिए अगर हमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हासिल करना है तो हमें देश में फिर से सांस्कृतिक पुनर्जागरण का वातावरण तैयार करना होगा। रक्षा मंत्री रविवार को यहां भारत मंडपम में आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भारत की आजादी का अमृतकाल चल रहा है। यह संयोग है कि आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। जिस तरह स्वामीजी ने एक जागरूक सांस्कृतिक भारत की कल्पना की थी, उसी तरह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है। हमारा मानना है इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें सांस्कृतिक जागरूकता का माहौल बनाने की जरूरत है।

स्वामी दयानंद सरस्वती ने देश की सोई चेतना को जगाया
रक्षा मंत्री ने कहा कि गुजरात की धरती पर जब स्वामीजी का जन्म हुआ था तब देश अंग्रेजों की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था। अंग्रेजी शासक भारत और भारतीय संस्कृति को दोयम दर्जे का बता कर उसका सार्वजनिक रूप से उपहास उड़ाते थे। स्वामी दयानंद सरस्वती ने भारत की सोई चेतना को जगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रभाव अंग्रेजी शासन से लड़ने वाले लाला लाजपत राय, राम प्रसाद बिस्मिल, स्वामी श्रद्धानंद जैसे कई महापुरुषों पर पड़ा। स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने उनकी भूमिका और योगदान के बारे में लिखा है कि स्वामीजी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के पहले योद्धा थे। उन्होंने ही सबसे पहले स्वराज की मांग की थी।

सबसे पहले की स्वराज की मांग  
रक्षा मंत्री ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने ही सबसे पहले स्वराज की मांग की थी। वह केवल वेदों की मीमांसा करने वाले ऋषि मात्र ही नहीं थे, बल्कि वे देश में नई सांस्कृतिक यात्रा के प्रकाश पुंज थे। हमारे वेद, भारतीय ज्ञान विज्ञान की गंगोत्री की तरह है।

बिना उद्गम समझे भारतीय ज्ञान गंगा का विस्तार समझ पाना मुश्किल ही नहीं ना मुमकिन है। इसलिए स्वामीजी ने मूल की तरफ ही सबका ध्यान खींचा। वेदों में ऐसे ज्ञान हैं जिनका सहारा लेकर हम जलवायु परिवर्तन समेत आधुनिक युग की समस्याओं के भी समाधान ढूंढ सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी बोले- विकसित भारत का सपना साकार करने में प्रेरक; शाह बोले- आधुनिक भारत की रखी आधारशिला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 दिसंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 74वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष के कार्य विकसित भारत के सपने को साकार करने में प्रेरक सिद्ध […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए