प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी की सबसे ज्यादा मार झेल रहे 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की

indiareporterlive
शेयर करे

बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 सितम्बर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर हालात की समीक्षा की। बुधवार शाम को हुई इस वर्चुअल मीटिंग में इन राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी से निपटने की रणनीति और इसके प्रबंधन को लेकर चर्चा की।

कुल केसों के 65.5 प्रतिशत इन्हीं 7 राज्यों से

प्रधानमंत्री के साथ हुई वर्चुअल मीटिंग में जिन 7 राज्यों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री शामिल हुए, उनमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और पंजाब शामिल हैं। देश में कोरोना संक्रमण के कुल ऐक्टिव केसों में से 63 प्रतिशत से ज्यादा इन्हीं 7 राज्यों से हैं। इसके अलावा देश में कोरोना के कुल मामलों में इन राज्यों की हिस्सेदारी 65.5 प्रतिशत है। इसी तरह देश में कोरोना से हुई कुल मौतों में 77 फीसदी इन्हीं 7 राज्यों से हैं।

दिल्ली और पंजाब में कोरोना की ‘दूसरी लहर’

इनमें से पंजाब और दिल्ली में हाल ही में कोरोना संक्रमण की ‘दूसरी लहर’ देखने को मिल रही है। अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र, पंजाब और दिल्ली में अब मृत्यु दर भी तेजी से बढ़ रही है। इन तीनों राज्यों में केस फैटलिटी रेट (सीएफआर) 2 प्रतिशत से ज्यादा है।

केस पॉजिटिविटी रेट भी राष्ट्रीय औसत से ऊपर

पंजाब और उत्तर प्रदेश के अलावा बाकी 5 राज्यों केस पॉजिटिविटी रेट भी राष्ट्रीय औसत 8.52 प्रतिशत से ज्यादा है। केस पॉजिटिविटी रेट से मतलब हर 100 टेस्ट पर पॉजिटिव पाए गए मामलों से है। केंद्र की तरफ से जारी बयान के मुताबिक कोरोना के खिलाफ जंग में केंद्र सरकार राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ कारगर समन्वय के साथ काम कर रही है।

देश में अब तक कोरोना के 56.68 लाख केस

बात अगर इन राज्यों में कोरोना के मामलों की करें तो महाराष्ट्र में अब तक करीब 12.43 लाख, आंध्र प्रदेश में 6.46 लाख, तमिलनाडु में 5.53 लाख, कर्नाटक में 5.34 लाख, उत्तर प्रदेश 3.7 लाख, दिल्ली में 2.53 लाख और पंजाब में 1 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। भारत में अब तक कोरोना संक्रमण के 56.68 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 46 लाख से ज्यादा ठीक हो चुके हैं जबकि ऐक्टिव केसों की संख्या 9.68 लाख है। कोरोना से भारत में अब तक 90,255 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

कृषि बिलों के खिलाफ पंजाब में आज से किसानों का 'रेल रोको आंदोलन', 14 ट्रेनों का संचालन रद्द

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 24 सितम्बर 2020। केंद्र सरकार के कृषि अध्यादेशों के खिलाफ आंदोलन पर उतरी किसान जत्थेबंदियों का रेल रोको आंदोलन आज से शुरू हो गया है। गृह विभाग की ओर से जिला उपायुक्तों को जारी हिदायतों के तहत, 24 से 26 सितंबर तक 48 घंटे […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक