केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूसीसी को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- सभी पार्टियों का मिलेगा समर्थन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 जुलाई 2023। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। पीयूष गोयल ने कहा कि यह साफ दिख रहा है कि राजस्थान में लोगों को अशोक गहलोत सरकार की नीतियां पसंद नहीं आ रही हैं। जनता ने इस बार राजस्थान में राज्य सरकार बदलने का फैसला किया है… एकजुट विपक्ष से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। गोयल ने आगे कहा कि एमके स्टालिन तमिलनाडु के बाहर एक भी वोट को प्रभावित नहीं कर सकते, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के बाहर एक भी वोट को प्रभावित नहीं कर सकतीं। यह एकजुट विपक्ष भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है।

यूसीसी पर पीयूष गोयल ने कही यह बात
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे पर कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस और उसके नेता पागल हो गए हैं। समय की मांग है कि देश के सभी लोगों को एकजुट करके और इसमें शामिल करके एक कानून बनाया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने भी पांच बार अलग-अलग फैसलों में यूसीसी लाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कपिल सिब्बल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए किए गए विकास कार्यों को भूल गए हैं… हमारे पास राज्यसभा में पूर्ण बहुमत है और मुझे लगता है कि अन्य दलों के कई नेता हैं जो चाहते हैं कि देश एकजुट होना चाहिए। मुझे लगता है कि समान नागरिक संहिता पर कई पार्टियां भाजपा का समर्थन करेंगी। हमें इसके लिए सभी पार्टियों का समर्थन मिलेगा।

टमाटर की बढ़ती कीमतों पर भी बोले गोयल
टमाटर की बढ़ती कीमतों पर पीयूष गोयल ने कहा कि टमाटर एकमात्र ऐसी वस्तु है जिसकी कीमत सप्ताह के दौरान बढ़ी है। हम सभी जानते हैं कि बेमौसम बारिश के कारण टमाटर की कीमतें बढ़ गई हैं और जैसे ही हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के कुछ स्थानों से टमाटर आने लगेंगे, कीमतें कम हो जाएंगी। अगर पिछले साल से कीमतों की तुलना करें तो ज्यादा अंतर नहीं है। आलू और प्याज की कीमतें नियंत्रण में हैं।

Leave a Reply

Next Post

नई शुरुआत करेंगे...गुरू पूर्णिमा पर शरद पवार ने महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण के स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पुणे 03 जुलाई 2023। शरद पवार सोमवार को कराड में अपने गुरु और महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण के स्मारक पर गए और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दिवंगत चव्हाण के स्मारक पर 82 वर्षीय नेता की यात्रा को उनके द्वारा […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक