‘एकल परिवार के कांसेप्ट को खत्म कर देना चाहिए’, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का बड़ा बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 31 दिसंबर 2023। डॉक्टर मधु चोपड़ा की पहचान सिर्फ ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की मां के रूप में ही नहीं है। डॉक्टर मधु चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। स्किन केयर और फिटनेस को लेकर हमेशा डॉक्टर मधु लोगों को जागरूक करती रहती हैं। पिछले दिनों मधु चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा के बचपन और ‘एकल परिवार’ का बच्चों की परवरिश पर असर के बारे में मीडिया से खुलकर बात की। डॉक्टर मधु का मानना है बच्चों की सही परवरिश के लिए संयुक्त परिवार सही है। संयुक्त परिवार यानी जहां चाचा, चाची, बुआ, दादा, दादी, मामा, मामी सब साथ में रहते हैं और एकल परिवार में सिर्फ मां-बाप और बच्चे ही रहते हैं। एकल परिवार में पले बच्चे पारिवारिक मूल्यों को नहीं जान पाते हैं। संयुक्त परिवार में बच्चों को कभी अकेलापन महसूस नहीं होता है। उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका चोपड़ा का उदाहरण देते हुए कहा, ”मैं हमेशा से एक कामकाजी स्त्री रही हूं। जब प्रियंका छोटी थी तब भी मैं ऑफिस जाती थी, लेकिन वे कभी अकेले नहीं रहीं। घर में कोई न कोई उनकी देखभाल के लिए उनके साथ जरूर मौजूद रहता था।

बच्चे होते अकेलेपन का शिकार 
मधु चोपड़ा आगे कहती हैं, ”आप प्रियंका का कोई भी इंटरव्यू देख लीजिए, हर इंटरव्यू में वे परिवार का जिक्र जरूर करती हैं। ऐसा इसलिए सम्भव हो पाया है, क्योंकि वे अपने कजिन्स के साथ पली-बढ़ी हैं। मेरे मायके में भी नौ बच्चे थे और ससुराल में भी नौ बच्चे थे। जब किसी फंक्शन के लिए परिवार इकठ्ठा होता था तब बच्चों की खुशी और उनकी आपसी बॉन्डिंग देखने वाली होती थी। एकल परिवार में यह सम्भव नहीं हैं। वहां बच्चों के लिए मां-बाप के अलावा कोई नहीं रहता है। बच्चे अकेलेपन का शिकार हो जाते हैं।

Leave a Reply

Next Post

'देश अब रुकने वाला नहीं हैं', साल के आखिरी दिन 'मन की बात' कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 दिसंबर 2023। आज साल का आखिरी रविवार है और कुछ घंटों के बाद साल 2023 खत्म होने वाला है। रात्रि के 12 बजने के साथ ही नए साल की शुरूआत हो जाएगी। वहीं, पीएम मोदी ने साल के आखिरी दिन अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार