अमित शाह ने बताईं NDA की उपलब्धियां, कहा- यह जनसेवा का स्वर्णिम काल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 जून 2025। एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का 11 साल का कार्यकाल जनसेवा के प्रति संकल्प, प्रयास और समर्पण का स्वर्णिम काल रहा। वहीं कांग्रेस ने सरकार के 11 साल के कार्यकाल और पीएम मोदी को लेकर सवाल उठाए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नया भारत सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन की शक्ति के साथ विकास और आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर भारत को हर क्षेत्र में नंबर वन बनाने की यात्रा जारी रहेगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने एक्स पर लिखा कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्ष जनसेवा के प्रति संकल्प, प्रयास और समर्पण का स्वर्णिम काल रहे हैं। देश ने आर्थिक पुनरुद्धार, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय सुरक्षा का एक नया युग देखा है।

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने साबित कर दिया है कि जब नेतृत्व स्पष्ट हो, संकल्प दृढ़ हो और इरादा जनसेवा का हो तो सेवा, सुरक्षा और सुशासन के नए कीर्तिमान बनते हैं। जब प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में देश की बागडोर संभाली तो देश में नीतिगत निष्क्रियता थी। सरकार में कोई नीति, कोई नेतृत्व नहीं था। घोटाले चरम पर थे, अर्थव्यवस्था खस्ताहाल थी और शासन प्रणाली दिशाहीन थी। गृह मंत्री ने कहा कि सेवा के 11 सालों के दौरान न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन ने देश के विकास की गति और पैमाने को बदल दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों और हाशिए पर पड़े लोगों को शासन के केंद्र में लाए तथा तुष्टिकरण के बजाय सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की कार्य संस्कृति बनाई।

राष्ट्रीय सुरक्षा में मील का पत्थर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में भी मील का पत्थर साबित हुए हैं। नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है। जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में शांति स्थापित हो चुकी है। भारत अब आतंकवादियों के घर में घुसकर आतंकवादी हमलों का जवाब देता है। यह मोदी सरकार के तहत भारत की बदलती तस्वीर को दर्शाता है।

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस ने केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस ने पूछा कि पीएम मोदी बिना किसी पूर्व तैयारी के प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते हैं? वह अब भी क्यों भाग रहे हैं या फिर सवाल-जवाब तैयार करने और उनसे चापलूसी भरे तरीके से सवाल पूछने के लिए उपयुक्त व्यक्ति ढूंढने में समय लग रहा है। कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी ने प्रधानमंत्री को चुनौती दी है कि वह सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर पहली बार बिना स्क्रिप्ट वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस करें।

Leave a Reply

Next Post

सिक्किम भूस्खलन मामले में आया अपडेट; सेना के जवान का शव बरामद, पांच अन्य की तलाश जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गंगटोक 09 जून 2025। सिक्किम भूस्खलन मामले में नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सेना के जवान का शव बरामद किया गया है। इस दौरान पांच अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में उत्तरी सिक्किम के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं