जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा; 50 यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी, कई घायल, छह की हालत गंभीर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अलवर 31 मई 2026। अलवर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर नटनी का बारा के समीप शनिवार देर शाम राजस्थान रोडवेज की मत्स्य नगर डिपो की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। हादसे में करीब 8 से 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कई अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार अकबरपुर अस्पताल में कराया गया। गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर किया गया है।

अलवर से जयपुर जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार, अलवर से शाम को जयपुर के लिए रवाना हुई मत्स्य नगर डिपो की बस धर्मपुरा गांव के समीप नटनी का बारा क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।

छह यात्री गंभीर रूप से घायल
घटना में चालक रामू योगी, राकेश, मुकेश मीणा, संतोष पांडे, बद्री प्रसाद एवं सावित्री देवी सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अलवर रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का उपचार अकबरपुर अस्पताल में जारी है।

पुलिस और प्रशासन ने चलाया राहत अभियान
हादसे की सूचना मिलते ही अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

यात्रियों ने बताई हादसे की पूरी कहानी
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस सामान्य गति से चल रही थी। इसी दौरान अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में कई यात्रियों के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रूपारेल नदी क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों ने बस पलटने की सूचना मिलते ही तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को बस से बाहर निकालने तथा अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और बस के अनियंत्रित होने का कारण क्या था, इसकी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर यूक्रेन का ड्रोन हमला: आईएईए ने दी चेतावनी, कहा- 'यह आग से खेलने जैसा'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वियना 31 मई 2026। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (ZNPP) पर हुए ड्रोन हमले को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने चेतावनी दी कि परमाणु केंद्रों पर हमले करना आग से खेलने जैसा खतरनाक काम है। […]

You May Like

फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस