बड़ेराजपुर में महिला समूह द्वारा स्थापित बिहान मार्ट का हुआ शुभारंभ

indiareporterlive
शेयर करे

जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ की उपस्थिति में मार्ट का संचालन हुआ प्रारंभ

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोण्डागांव 08 अक्टूबर 2020। विकासखण्ड बड़ेराजपुर के अंतर्गत महिला कलस्टर तितिरवण्ड (गम्हरी) में महालक्ष्मी स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित ‘बिहान मार्ट‘ का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष प्रेमशीला मण्डावी, उपाध्यक्ष श्यामा साहू एवं जिला पंचायत सीईओ डीएन कश्यप की उपस्थिति में हुआ। बिहान मार्ट राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित समूहों का एक समन्वित प्रयास है जहां समूहों एवं स्थानीय लोगों द्वारा तैयार स्थानीय मार्केट की सामग्रियों को क्रय-विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इस मार्ट में वर्तमान में गम्हरी कलस्टर के अंतर्गत आने वाले समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों को रखा गया है। इन सामग्रियों की विशेषता यह है कि ये सभी ग्राम की ही महिलाओं द्वारा तैयार किये गये हैं एवं इनसे आस-पास के पांच गांवों की महिलाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। ये सभी महिलाएं पूर्व से ही मौसमी एवं सांस्कृतिक पर्वों के अनुसार वस्तुओं में निर्माण करती रहीं है। इस संबंध में जिला मिशन प्रबंधक विनय सिंह ने बताया कि पूर्व में गम्हरी कलस्टर द्वारा रक्षा बंधन के समय अत्यन्त सुंदर एवं किफायती राखियों का निर्माण किया था। जिससे समूह की महिलाओं को रोजगार प्राप्त हुआ था। वर्तमान में आगामी नवरात्रि एवं दीपावली को देखते हुए महिला समूह द्वारा रंगोली निर्माण का कार्य भी प्रारंभ किया गया है। यह रंगोलियां बिहान मार्ट के अलावा अन्य स्थानीय दुकानदारों को भी विक्रय हेतु उपलब्ध कराई जायेगी।

इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ डीएन कश्यप ने बताया कि बिहान मार्ट वर्तमान में केवल बड़ेराजपुर में स्थापित किया गया है तथा अन्य सभी विकासखण्डों में भी बिहान मार्ट जल्द ही खोलने की रणनीति तैयार की गई है। इस क्रम में समूहों द्वारा निर्मित सामग्री का बिहान मार्ट के अतिरिक्त स्थानीय दुकानों से भी विक्रय का प्रयास किया जा रहा है ताकि समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों को आम जनता तक सुलभ तरीके से पहुंचा कर समूहों के लिए स्थानीय स्तर पर एक बड़े बाजार का निर्माण किया जा सके। इसके लिए स्थानीय दुकानदारों से बातचीत एवं चर्चा का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त शासकीय संस्थानों जैसे छात्रावास, स्कूल आदि में भी सामग्री अब मार्ट के माध्यम से ही पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।

ज्ञात हो कि कलस्टर अंतर्गत 05 छात्रावासों, 21 प्राइमरी, 12 मिडिल स्कूलों में राशन सामग्री पहुंचाने का कार्य शासकीय स्तर पर बिहान मार्ट को दिया गया है साथ ही भविष्य में अन्य सभी शासकीय संस्थाओं में भी मार्ट द्वारा ही स्थानीय स्तर पर समूहों द्वारा उत्पादित आलू, दालों, मटर, चना, चावल, प्याज, सब्जियां आदि पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। इससे समूह की महिलाओं को साल में बारह महीने रोजगार प्राप्त होगा साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
इस अवसर पर जनपद सीईओ एके ठाकुर, सरपंच रेखा मरकाम, बीपीएम सरिता धमेलिया, युवा पेशेवर महेश्वर राठौर, बिहान मार्ट संचालक एवं महालक्ष्मी समूह अध्यक्ष गीता नेताम एवं समूह पदाधिकारी राधा पमहार, कामिनी साहू सहित अन्य समूह सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

राज्य के सभी कॉलेजों और ग्रंथालयों में भारतीय संविधान की पुस्तक रखना अनिवार्य

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 08 अक्टूबर 2020। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी विद्यालयों, कॉलेजों, कार्यालयों और ग्रंथालयों में भारतीय संविधान की पुस्तक रखा जाना अनिवार्य कर दिया गया है। उच्च शिक्षा आयुक्त द्वारा राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और प्राचार्याें को पत्र जारी किया गया है। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं