‘आपने इतने साल शासन किया, अब आप ही सांसदों के अधिकार छीन रहे’, कांग्रेस सांसदों पर बरसे ओम बिरला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 फरवरी 2025। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सदन में नारेबाजी कर रहे कांग्रेस सांसदों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, ‘आपकी पार्टी ने देश में लंबे समय शासन किया है। अब आप ही नियोजित तरीके से हंगामा करके सदस्यों का अधिकार छीनना चाहते हैं।’ दरअसल, कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसद अदाणी समूह से संबंधित एक खबर को लेकर सदन में हंगामा कर रहे थे।

क्या है मामला?
सदन में प्रश्नकाल शुरू होते ही कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के सदस्य नारेबाजी करने लगे। ओम बिरला ने उनसे नारेबाजी बंद करने और सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा, ‘आप प्रश्नकाल के दौरान नियोजित तरीके से गतिरोध करते हैं, यह अच्छी परंपरा नहीं है। आपने इतने साल शासन किया है, आप सदन में व्यवधान पैदा करना करते हैं।’

लोकसभा अध्यक्ष ने क्या कहा?
बिरला का कहना था, ‘मैंने कहा है कि दोपहर 12 बजे विषय को रखने देंगे, लेकिन आप चर्चा नहीं चाहते। आप महत्वपूर्ण विषयों को सदन में नहीं लाना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल में सरकार की जवाबदेही तय होती है। यह सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। आप सदस्यों का अधिकार छीनना चाहते हैं।

किस मुद्दे पर हंगामा?
विपक्षी सदस्यों ने जिस खबर को लेकर हंगामा किया, उसमें दावा किया गया है कि सरकार ने गुजरात में अदाणी समूह के नवीकरणीय ऊर्जा पार्क के लिए मार्ग प्रशस्त करने के मकसद से पाकिस्तान सीमा पर राष्ट्रीय सुरक्षा प्रोटोकॉल में ढील दी है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने इस कारोबारी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला है।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, तीन प्रतिबंधित संगठनों के छह सदस्यों को किया गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 13 फरवरी 2025। मणिपुर में फैले अराजकता के बीच बुधवार को सुरक्षाबलों नें पश्चिम इंफाल और काकचिंग जिले से तीन प्रतिबंधित संगठनों के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। ये छह सदस्य प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी), प्रेपक (पीआरओ) और केसीपी (सिटी मैतेई)  संगठन के […]

You May Like

कार्तिक आर्यन धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स की ‘नागजिला’ में इच्छाधारी नाग के रूप में नजर आएंगे....|....'विकसित भारत केवल सपना नहीं, एक साझा राष्ट्रीय मिशन है', अमेरिका में बोलीं वित्त मंत्री....|....नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ सीएम विष्णुदेव साय की बैठक: नक्सल मामले पर बनी विशेष रणनीति....|....मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को भेजा समन, 27 अप्रैल को पेश होने का आदेश....|....40 साल बाद जेद्दा में पीएम मोदी की ऐतिहासिक यात्रा, भारत-सऊदी में होंगे 6 बड़े समझौते....|....पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिन का राजकीय शोक, गृह मंत्रालय ने की घोषणा....|....अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ पर आमिर ने दी बड़ी अपडेट, जानें कब फ्लोर पर आएगी फिल्म....|....'शुभमन गिल में महान कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद', राशिद खान ने गुजरात टाइटंस के कैप्टन की तारीफ की....|....एक राष्ट्र-एक चुनाव पर JPC की बैठक आज, सात घंटे चलेगी; पहला सत्र सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश के साथ....|....10 राज्यों में अगले पांच दिन तक तेज लू; पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक तूफान-बारिश के साथ गिरेंगे ओले