इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 07 सितंबर 2026। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती के बाद मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप गौरेला थाना क्षेत्र के ही एक नाबालिग युवक पर लगा है। पीड़िता की शिकायत के बाद गौरेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अनूपपुर जिले की रहने वाली किशोरी की इंस्टाग्राम के माध्यम से गौरेला क्षेत्र के नाबालिग युवक से पहचान हुई थी। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर लगातार बातचीत होने लगी। इसी दौरान युवक ने कथित तौर पर किशोरी को मिलने के लिए गौरेला बुलाया। किशोरी उसके बुलावे पर गौरेला पहुंची, जहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।

घटना के बाद किशोरी अपने घर वापस पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर गौरेला थाना पहुंचे और पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

दोनों नाबालिग, पुलिस जांच में जुटी
मामले की खास बात यह है कि पीड़िता और आरोपी दोनों नाबालिग हैं। ऐसे में पुलिस मामले की जांच किशोर न्याय से जुड़े प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए कर रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई बातचीत, मुलाकात से जुड़ी परिस्थितियों और घटना से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। गौरेला थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज किया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना ने सोशल मीडिया पर नाबालिगों की बढ़ती सक्रियता और ऑनलाइन दोस्ती को लेकर अभिभावकों की चिंता भी बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Next Post

70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा

शेयर करेडेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का झांसा; 500 लोगों से पैसे लेकर फरार इंडिया रिपोर्टर लाइव जगदलपुर, 07 सितंबर 2026। कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में महालक्ष्मी एंटरप्राइजेज कंपनी के कर्मचारियों ने सरकारी कर्मचारियों को अपनी कंपनी में निवेश करने और 5 प्रतिशत कमीशन देने के साथ […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक