प्राइम फ्रेश की ग्रोथ को लगा नया पंख ! दूसरी तिमाही में मुनाफा 54.7 प्रतिशत उछला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 10 नवंबर 2026। कृषि और फूड सप्लाई चेन के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रही प्राइम फ्रेश लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी की विकास यात्रा में बेहतर परिचालन दक्षता, अनुकूल बाजार परिस्थितियों और मजबूत प्रोडक्ट मिक्स की अहम भूमिका रही।

दूसरी तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 21.1 प्रतिशत बढ़कर 80.39 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं EBITDA में 71.2 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ यह 6.99 करोड़ रुपये रहा, जबकि कर पश्चात लाभ (PAT) 54.7 प्रतिशत बढ़कर 4.83 करोड़ रुपये हो गया।

पहली छमाही में भी कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान राजस्व 18.7 प्रतिशत बढ़कर 142.09 करोड़ रुपये और PAT 52.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9.18 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

कंपनी के डायरेक्टर हिरेन घेलानी ने कहा, “हमने विकास की गति बनाए रखने के साथ बेहतर मुनाफा दर्ज किया है। लागत में सुधार, प्याज की अनुकूल कीमतों, बेहतर उत्पाद प्राप्ति और मजबूत प्रोडक्ट मिक्स ने हमारे प्रदर्शन को नई मजबूती दी है। हमारा लक्ष्य परिचालन दक्षता बढ़ाते हुए दीर्घकालिक विकास को गति देना है।”

Leave a Reply

Next Post

इतिहास, साहस और न्याय की भव्य कहानी लेकर आ रही है ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’

शेयर करेकरनवीर बोहरा से मिलिंद गुनाजी तक सितारों की फौज, जल्द रिलीज होगी ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 10 नवंबर 2026। भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्याय और गौरवशाली परंपराओं को बड़े पर्दे पर जीवंत करने जा रही फिल्म ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ ने अपनी रिलीज की दिशा में एक […]

You May Like

ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर बीपीसीएल की सफाई....|....2027 में 28 हजार के पार जा सकता है निफ्टी....|....मुश्किलों में जेन्सेन हुआंग: एक दिन में 69.5 हजार करोड़ रुपए घटी दौलत....|....'यूरोपीय देशों पर हमला का हमारा कोई इरादा नहीं'....|....2022 में फेल रहे, 2027 में चलेगा एआईएमआईएम का जादू?....|....यूपी में 6 की मौत: कौन सी लाश किसकी है? आग ने मिटाई पहचान....|....दिवाली पार्टी के लिए दोस्तों के साथ गया किशोर....|....70 हजार शिक्षकों के एरियर्स पर सरकार फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट....|....निलंबित सीएसपी के इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी ने जारी किया वीडियो....|....नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई, शुभकामनाएं