इतिहास, साहस और न्याय की भव्य कहानी लेकर आ रही है ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 10 नवंबर 2026। भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्याय और गौरवशाली परंपराओं को बड़े पर्दे पर जीवंत करने जा रही फिल्म ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ ने अपनी रिलीज की दिशा में एक अहम पड़ाव पार कर लिया है। फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है और अब दर्शकों को इसकी सिनेमाघरों में दस्तक का इंतजार है।

तीन बाण धारी मूवी प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का लेखन एवं निर्देशन सुजीत कुमार ने किया है, जबकि रामकिशन अग्रवाल और कृष्णा अग्रवाल इसके निर्माता हैं। फिल्म में करनवीर बोहरा, प्राची बंसल, मिलिंद गुनाजी, अंजना नाथन, राजेश भाटी और फरीन फलक प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ केवल एक ऐतिहासिक फिल्म नहीं, बल्कि महाराजा अग्रसेन जी के त्याग, साहस, न्यायप्रियता, धर्मनिष्ठा और सामाजिक एकता के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की एक सार्थक कोशिश है। निर्देशक सुजीत कुमार के अनुसार, पूरी टीम ने इसे भव्य और प्रभावशाली बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया है।

फिल्म की रिलीज की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसकी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। इतिहास के गौरव और मानवीय मूल्यों को समर्पित यह फिल्म दर्शकों के लिए प्रेरणादायक सिनेमाई अनुभव बनने की उम्मीद जगाती है।

Leave a Reply

Next Post

एक्शन, इमोशन और बदले का खौफनाक खेल! ‘सुल्तान मिर्जा’ लेकर आ रहे हैं बड़ा सिनेमाई धमाका

शेयर करेलखनऊ की गलियों से उठेगी बदले की चिंगारी, दिसंबर में पर्दे पर आएगी ‘सुल्तान मिर्जा’ इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 10 नवंबर 2026। एक्शन, इमोशन और बदले की कहानी से सजी फिल्म ‘सुल्तान मिर्जा’ ने अपने धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च के साथ फिल्मी गलियारों में हलचल मचा दी है। […]

You May Like

ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर बीपीसीएल की सफाई....|....2027 में 28 हजार के पार जा सकता है निफ्टी....|....मुश्किलों में जेन्सेन हुआंग: एक दिन में 69.5 हजार करोड़ रुपए घटी दौलत....|....'यूरोपीय देशों पर हमला का हमारा कोई इरादा नहीं'....|....2022 में फेल रहे, 2027 में चलेगा एआईएमआईएम का जादू?....|....यूपी में 6 की मौत: कौन सी लाश किसकी है? आग ने मिटाई पहचान....|....दिवाली पार्टी के लिए दोस्तों के साथ गया किशोर....|....70 हजार शिक्षकों के एरियर्स पर सरकार फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट....|....निलंबित सीएसपी के इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी ने जारी किया वीडियो....|....नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई, शुभकामनाएं