हिमाचल में बड़ा हादसा: चंबा के ककीरा में इनोवा क्रिस्टा खाई में गिरी, छह की मौत, चार घायल; टांडा रेफर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बनीखेत/चंबा 11 मई 2026। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में आज सुबह तीन बजे के करीब पर्यटकों से भरी एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है जबकि चार घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन मंडी नंबर की टैक्सी इनोवा क्रिस्टा थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रारंभिक जांच में खराब मौसम और सड़क पर फिसलन को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।

मृतकों की सूची
1. ललितभाई पतनानी, निवासी फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात

2. ममताबेन ललितभाई पतनानी, निवासी फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात

3. काजल पत्नी प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी निवासी

4. दियान्श पुत्र प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी

5. प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी

6. जसवंत कुमार (51) (पुत्र हरी सिंह) निवासी गांव कोहरा, डाकघर संथल, तहसील जोगिंदरनगर, जिला मंडी, हिमाचल

घायलों की लिस्ट

1. मयंक ललितभाई पतनानी (31), फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात

2. फोरमबेन मयंक पतनानी (31), फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात उम्र: 31 वर्ष 3. जियान्श मयंक ललितभाई (3) पतनानी, निवासी फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात उम्र: 3 वर्ष

4. प्रियान्शी भोपानी (3) (पुत्री प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी)

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विजय कुमार सकलानी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ककीरा घार के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था।

Leave a Reply

Next Post

शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या: यूपी तक पहुंची हाईप्रोपाइल मर्डर की गूंज, कोलकाता पुलिस ने तीन को दबोचा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 11 मई 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी बक्सर बिहार के रहने वाले हैं। जबकि, तीसरा आरोपी यूपी के बलिया का […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस