‘गैरजिम्मेदार राजनीति में लिप्त हैं नेता विपक्ष’, जानें राहुल गांधी के किस बयान पर बरसे राजनाथ सिंह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 फरवरी 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 3 फरवरी 2025 को संसद में अपने भाषण में भारत-चीन सीमा पर स्थिति पर सेना प्रमुख के बयान के बारे में झूठे आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कहा था कि चीन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे इनकार रहे हैं। लेकिन सेना इस बात से सहमत नहीं है।

सरकार ने सभी विवरण संसद में किए साझा- राजनाथ सिंह
वहीं सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में रक्षा मंत्री ने लिखा- सेना प्रमुख की टिप्पणी में केवल दोनों पक्षों की तरफ से पारंपरिक गश्त में व्यवधान का उल्लेख था। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में हुई सैन्य वापसी के हिस्से के रूप में इन प्रथाओं को उनके पारंपरिक स्वरूप में बहाल किया गया है। सरकार ने संसद में ये विवरण साझा किए हैं।

गैरजिम्मेदार राजनीति में लिप्त हैं राहुल गांधी- राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने आगे लिखा- राहुल गांधी की तरफ से सेना प्रमुख के लिए कहे गए शब्द कभी भी सेना प्रमुख की तरफ से नहीं कहे गए थे। यह बहुत खेद की बात है कि राहुल गांधी राष्ट्रीय हित के मामलों पर गैरजिम्मेदार राजनीति में लिप्त हैं। यदि कोई भारतीय क्षेत्र है जिसमें चीन घुसा है, तो वह 1962 के युद्ध के बाद अक्साई चिन में 38,000 वर्ग किमी और 1963 में पाकिस्तान की तरफ से चीन को अवैध रूप से सौंपे गए 5,180 वर्ग किमी क्षेत्र है। राहुल गांधी हमारे इतिहास के इस चरण के बारे में आत्मनिरीक्षण करने पर विचार कर सकते हैं।

सदन में राहुल गांधी ने क्या दिया था बयान
बता दें कि, राहुल गांधी ने एक दिन पहले चीन के सीमा पर आक्रामक रुख को लेकर भी सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने सदन में कहा कि ‘चीन की सीमा पर आक्रामकता को लेकर सैन्य अधिकारियों के बयानों में अंतर है। चीन ने हमारी सीमा में घुसपैठ की है, इस बात से प्रधानमंत्री इनकार कर रहे हैं, लेकिन सेना ने पीएम के बयान से असहमति जताई है।’

Leave a Reply

Next Post

गाजा पर मालिकाना हक चाहते हैं ट्रंप, बोले- जरूरत पड़ी तो अपनी सेना भी भेजेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 05 फरवरी 2025। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वे चाहते हैं कि गाजा का मालिकाना हक अमेरिका ले और गाजा का पुनर्निर्माण करे। डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल