जशपुर पुरातत्व संग्राहलय को दिया गया है मूर्त रूप : 13 जनजातियों पुरातात्विक महत्व की चीजों को संग्राहलय में संरक्षित करके रखा गया है

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जशपुरनगर 27 अगस्त 2020। जिला प्रशासन के द्वारा जिले में अपने आप में अनूठा और आकषर्क पुरातत्व संग्राहलय जिला खनिज न्यास निधि संस्थान से 25 लाख 85 हजार की लाखत से बनाया गया है। पूर्व कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की सार्थक प्रयास और कलेक्टर महादेव कावरे के दिशा निर्देश पर संग्राहलय को नया मूर्त रूप दिया गया है। संग्राहलय का लाभ जशपुर जिले के आस-पास के विद्यार्थियों को मिलेगा। साथ ही क्षेत्रीय विशेषताओं की पहचान होगी। पुरातात्विक इतिहासिक चीजों को बचाने एवं संरक्षित रखने हेतु अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। संग्राहलय में 13 जनजाति बिरहोर, पहाड़ी कोरवा, असूर जनजाति, उरांव, नगेशिया, कवंर, गोंड, खैरवार, मुण्डा, खड़िया, भूईहर, अघरिया आदि जनजातियों की पुरानी चीजों को संग्रहित करके रखा गया है। संग्राहलय में तीन कमरा, एक गैलरी को मूर्त रूप दिया गया है।

संग्राहलय में लघु पाषाण उपकरण, नवपाषाण उपकरण, एतेहासिक उपकरणों को रखा गया है। साथ ही भारतीय सिक्के 1835 से 1940 के सिक्कों को संग्रहित करके रखा गया है। संग्राहलय में मृद भांड, कोरवा जनजाति के डेकी, आभूषण, तीर-धनुष, चेरी, तवा, डोटी, हरका, प्रागैतिहासिक काल के पुरातत्व अवशेष के शैलचित्र को भी रखा गया है। साथ ही जशपुर मेें पाए गए शैल चित्र के फोटोग्राफ्स को भी रखा गया है। अनुसूचित जनजाति के सिंगार के सामान चंदवा, माला, ठोसामाला, करंजफूल, हसली, बहुटा, पैरी, बेराहाथ आदि को भी संरक्षित किया गया है। संग्राहलय में चिम्टा, झटिया, चुना रखने के लिए गझुआ, खड़रू, धान रखने के लिए, नमक रखने के लिए बटला, और खटंनशी नगेड़ा, प्राचीन उपकरणों ब्लेड, स्क्रेपर, पाईट, सेल्ट, रिंगस्टोन रखा गया है।
संग्राहलय को सुंदर आकर्षक रूप देने में पुरातत्वविद् अंशुमाला तिर्की, बालेश्वर कुमार बेसरा, अक्षय घुमे एवं एसडीओ बी.आर.साहु, कार्यपालन अभियंता टी.एक्का, सब इंजिनियर राजेश श्रीवास्तव पुरूषोत्तम बनर्जी (मिंकू) ने संग्राहलय को अनुठा और आकर्षक बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया गया है। संग्राहलय की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जशपुर की एतिहासिक काल की चीजों को संग्रहित करने का कार्य किया गया है। जशपुर संग्राहलय इन क्षेत्रों में खरा उतर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक में छत्तीसगढ़ भूमि से घिरे राज्यों में चौथे स्थान पर : 55.95 प्रतिशत के साथ टॉप टेन में छत्तीसगढ़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 27 अगस्त, 2020। प्रमुख निर्यातक राज्य बनने की क्षमता सम्पन्न होने के लिए नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ को भूमि से घिरे  राज्यों में चौथे स्थान पर रखा गया है। नीति आयोग द्वारा कल जारी किए गए निर्यात तैयारी सूचकांक 2020 के अनुसार, छत्तीसगढ़ भूमि से […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए