‘एमपी-छत्तीसगढ़ में जीत तय, पर तेलंगाना-राजस्थान.., राहुल ने चुनावों को लेकर कही ये बातें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 सितम्बर 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगामी चुनावों को लेकर बड़े दावे किए। वहीं, एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक में एक बहुत महत्वपूर्ण सबक सीखा है। सबक यह था कि भाजपा ध्यान भटकाकर चुनाव जीतती है। दरअसल, राहुल दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।  राहुल गांधी ने कहा, ‘हमने कर्नाटक में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सबक सीखा। सबक यह था कि भाजपा ध्यान भटकाकर चुनाव जीतती है और हमें अपना पक्ष रखने की अनुमति नहीं देती है। यही पैंतरा हमने कर्नाटक में अपनाया। हम उसी की तरह चुनाव लड़े। हमने उसे अपना पक्ष रखने का समय ही नहीं दिया।’

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज आप जो देख रहे हैं, बिधूड़ी और फिर अचानक यह निशिकांत दुबे, यह सब जाति जनगणना के विचार से ध्यान भटकाने की कोशिश करने के लिए भाजपा कर रही है। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर भी बात की। कहा कि भारत के किसी भी व्यवसायी से पूछिए कि अगर वे किसी विपक्षी दल का समर्थन करते हैं तो उनका क्या होता है। उन्होंने कहा कि अब हम एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं, हम भारत के विचार की रक्षा करने के लिए लड़ रहे हैं और इसलिए हमने अपना नाम INDIA रखा है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘अभी हम शायद तेलंगाना में जीत रहे हैं। हम निश्चित रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में जीत रहे हैं। इसके अलावा, हम राजस्थान में भी जीत के बहुत करीब हैं।’ उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि हम जीतने में सक्षम होंगे। ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘यह भाजपा की ध्यान भटकाने वाली रणनीतियों में से एक है। भारत में मुख्य मुद्दे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और निचली जाति, ओबीसी व आदिवासी समुदायों के प्रति भारी अन्याय हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'दिल दिमाग और दम का होगा ये गेम', बिग बॉस 17 के प्रोमो में सलमान ने किया यह खुलासा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 सितम्बर 2023। सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन के साथ टेलीविजन स्क्रीन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शनिवार शाम को बिग बॉस 17 का एक नया प्रोमो जारी किया गया और इसमें सलमान को बम […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं