यूपी के समग्र और संतुलित विकास का आर्थिक दस्तावेज है ये बजट : योगी आदित्यनाथ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 05 फरवरी 2024। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये विधानसभा में पेश बजट को प्रभु श्रीराम को समर्पित करते हुए कहा कि प्रदेश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट राज्य के समग्र और संतुलित विकास का एक आर्थिक दस्तावेज है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा आज विधानसभा में बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी सरकार का यह आठवां बजट है और हर साल बजट किसी न किसी थीम पर आधारित होता है। इस बार यह बजट प्रभु श्रीराम को समर्पित है।

उन्होंने कहा कि आज का बजट प्रभु श्रीराम को समर्पित करते हुए लोकमंगल की भावनाओं के नाम किया गया है। बजट की शुरुआत में, उसके मध्य में और अंत में प्रभु श्री राम हैं तथा बजट के संकल्प के एक-एक शब्द में श्री राम हैं क्योंकि श्रीराम लोकमंगल के पर्याय हैं और यह बजट भी लोकमंगल को समर्पित करते हुए प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास का एक आर्थिक दस्तावेज है।” मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हम सब जानते हैं कि आस्था, अंत्योदय और अर्थव्यवस्था को समर्पित हमारा आज का सात लाख 36 हजार 437 करोड़ रुपये का यह बजट उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में बजट में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। बजट के आकार में बढ़ोतरी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को विस्तार देने की डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता को प्रस्तुत करती है।

उन्होंने कहा कि बजट में कुछ चीजें हैं जो हम सबके लिए बहुत मायने रखती हैं। पहली बार दो लाख तीन हजार 782 करोड़ रुपए पूंजीगत व्यय के लिए प्रावधानित किए गए हैं। यानी यह इस बात को प्रदर्शित करता है कि मूलभूत ढांचे पर जब धन राशि खर्च होगी तो वह रोजगार का सृजन तो करेगा ही साथ ही अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। हमारी सरकार शुरू से ही इस बात पर ध्यान देती रही है कि हमें समग्र विकास की अवधारणा पर कार्य करना है। इस अवधारणा का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश सरकार के बजट के दायरे को हम बढ़ाने में सफल हुए हैं।’

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी ने चलाई 200 किलो कोयले से लदी साइकिल, कहा- नफरत के बाजार में कांग्रेस ने खोली मोहब्बत की दुकान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रामगढ़ 05 फरवरी 2024। झारखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज चौथा दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी यात्रा की शुरुआत रामगढ़ के महात्मा गांधी चौक से की। राहुल गांधी ने इस दौरान साइकिल पर कोयला ले जा रहे युवाओं से […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें