असम के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले- लव जिहाद समाज में तनाव पैदा करता है, इसे रोका जाना चाहिए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुवाहाटी 30 जुलाई 2023। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि ‘लव जिहाद’ समाज में तनाव पैदा करता है और इसे रोका जाना चाहिए। राज्य के पुलिस अधीक्षकों के दो दिवसीय सम्मेलन के बाद बोंगाईगांव में पत्रकारों से शर्मा ने कहा कि वह राज्य में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व चाहते हैं लेकिन “जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन जैसे मुद्दे तनाव पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘लव जिहाद’ के ज्यादातर मामलों में देखा जाता है कि लड़कियों को जबरन ले जाया जाता है और फिर उनके कुछ वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा, ”हमें यह देखना होगा कि क्या लड़कियों का जबरन धर्मांतरण किया जा रहा है और दबाव में शादी की जा रही है…हमें ऐसी शादियों को जांच के दायरे में लाना होगा।”  शर्मा ने कहा, ‘‘एक काजी हिंदू-मुस्लिम विवाह को पंजीकृत नहीं कर सकता। इसी तरह, एक पुजारी भी कानूनी तौर पर ऐसा नहीं कर सकता…अगर अलग-अलग धर्मों के लड़के-लड़कियां शादी करना चाहते हैं तो उन्हें विशेष विवाह अधिनियम के तहत बिना धर्म परिवर्तन किए ऐसा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि असम के करीमगंज जिले के रास्ते बांग्लादेश से रोहिंग्याओं की घुसपैठ ‘खतरनाक’ है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। शर्मा ने कहा कि बिचौलियों का एक नेटवर्क है जो रोहिंग्याओं को त्रिपुरा में लाते हैं, वहां से असम के करीमगंज, बोंगाईगांव और फिर देश के बाकी हिस्सों में ले जाते हैं। 

उन्होंने कहा, ”असम की पांच पुलिस टीम फिलहाल त्रिपुरा में हैं और बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य सरकार के साथ काम कर रही हैं।” शर्मा ने कहा कि स्थिति चिंताजनक है और बिना वैध कागजात के देश में अवैध रूप से प्रवेश करने वाला कोई भी व्यक्ति देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। 

Leave a Reply

Next Post

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस विधायक का प्रदर्शन:सिलेंडर पर आम आदमी की अर्थी सजाकर किया विरोध, लोगों से की महंगाई पर बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 30 जुलाई 2023। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने आम आदमी की अर्थी सजाकर प्रदर्शन किया। पीएम मोदी की मन की बात का विरोध करते हुए उपाध्याय ने महंगाई पर बात की। राजधानी के खमतराई इलाके […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल