बजट में युवाओं के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी की गारंटी, रोजगार और शिक्षा को लेकर दिया मास्टर प्लान…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 09 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1.47 लाख करोड़ का बजट पेश किया। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार पेपरलेस डिजिटल बजट पेश किया गया। ब्रीफकेस पर भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर दिखी। ब्रीफकेस में छत्तीसगढ़ के आदिम जनजाति की कला की प्रसिद्ध पहचान ढोकरा शिल्प की झलक है। इस ब्रीफकेस में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार की नीति और नियत साफ दिखी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कविता पढ़कर बजट भाषण की शुरुआत की। ओपी चौधरी ने कहा कि हमें खजाना खाली मिला फिर भी हम उजाला लेकर आए हैं और अब सुशासन का सूर्योदय हो चुका है।

10 लाख करोड़ की जीडीपी करने का लक्ष्य
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, ‘2047 तक अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट विकास के लिए जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे। 2028 तक प्रदेश की जीडीपी को 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है। पांच वर्षों में जीडीपी की रफ्तार दोगुनी करेंगे। ऑनलाइन माध्यम से सरकार के राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि करके दिखाएंगे।’

आर्थिक विकास की दृष्टि से मजबूत होंगे बस्तर-सरगुजा
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, ‘बस्तर और सरगुजा को आर्थिक विकास की दृष्टि से मजबूत करेंगे। हर क्षेत्र की विशेषताओं के अनुरूप विकास सुनिश्चित करेंगे। बस्तर में लघु वन उपज के प्रसंस्करण के लिए उद्योगों की स्थापनी की जाएगी। 

आवास योजना के लिए 8369 करोड़ का प्रावधान
ओपी चौधरी ने कहा, ‘आवास योजना के लिए दूसरे अनुपूरक में हमने 3800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। अब 8369 करोड़ का प्रावधान कर रहे हैं। 

युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना
ओपी चौधरी ने युवाओं के लिए उद्यम क्रांति योजना की घोषणा की है। 

चार नए कृषि एवं उद्यानिकी महाविद्यालय की होगी स्थापना
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, कुनकुरी, रामचंद्रपुर, खडगांव, शीलाफिलि में कृषि एवं उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी। दुर्ग एंव सरगुजा जिले में कृषि अभियंत्रिकी कार्यालय की स्थापना होगी। 14 विकास खंडों में नवीन नर्सरी खोली जाएंगी। सिंचाई परियोजनाओं के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। केलो परियोजना के तहत रायगढ़ में सिंचाई परियोजनाओं को गति देने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रवाधान किया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार
पंचायच एवं ग्रामीण विकास के अंतर्गत 17 हजार 539 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें 70 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए 2887 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सड़कों के लिए 841 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कचरा प्रबंधन की योजनाओं के लिए 400 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 

छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिकी संस्थानों की स्थापना
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित प्रौद्योगिकी संस्थानों की भांति प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ प्रोद्यौगिकी संस्थानों की स्थापना की जाएगी। पंडित रविशंकर शुक्ला महाविद्यालय रायपुर में स्टार्टअप इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए केद्रीय इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी का उन्नयन किया जाएगा। व्यवसाय मूलकर पाठ्यक्रम के रूप में वाणिज्य अध्ययन शाला प्रारंभ की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

ग्रीन कलर के वैलेंटाइन आउटफिट में उर्वशी रौतेला का धमाकेदार अवतार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ अनिल बेदाग मुंबई 10 फरवरी 2024। बॉलीवुड की हमारी सबसे युवा सुपरस्टार यानी उर्वशी रौतेला को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। यह अभिनेत्री फोर्ब्स की शीर्ष 10 में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की अभिनेत्रियों में से एक है। भारत की सबसे अधिक […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं