कोरोना के प्रभाव के बीच क्या इस भीड़ से कोई खतरा नहीं, जो शराब दुकानें बंद नहीं ?

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। कोरोना वायरस के मद्देनज़र सरकार तमाम तरह से एहतियातन कदम उठा रही है. उन स्थानों को बंद कर दिया गया है जहाँ पर लोगों की भीड़ जुटती है. लेकिन सरकार अभी तक शराब दुकान बंद नहीं करा पाई है. जबकि प्रदेश भर से शराब दुकानें बंद करने की मांग उठ रही है. बावजूद इसके सरकार अब तक इस पर निर्णय नहीं ले पाई है.

अब जरा इन तस्वीरों को देखिए….ये तस्वीर आज की है.  राजधानी रायपुर में शास्त्री बाज़ार इलाके की. शराब लेने वालों की भीड़ इस तरह से जुट रही है. बाज़ार के अन्य हिस्सों में सन्नाटा है, लेकिन यहाँ नहीं यहाँ भीड़ है. ऐसी स्थिति प्रदेश भर में सभी शराब दुकानों में है.

ध्यान देने वाली बात तो ये हैं कि यहाँ भीड़ ही नहीं जुट रही है, बल्कि यहाँ जुट वाली भीड़ के पास न मास्क है और न ही सेनेटाइजर….शराब दुकान के मैनेजर और कर्मचारी भी कोरोना से बचाव के साधानों का पूर्ण उपयोग नहीं कर रहे हैं.

अब ऐसे में सवाल तो यही उठ रहे हैं कि क्या यहाँ जुटने वाली भीड़ को कोरोना से खतरा नहीं है ? या फिर कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच इस भीड़ से शहवासियों को कोई खतरा नहीं ? क्या सरकार इस भीड़ को जुटाने में सहयोग कर रही है ? ये सवाल इसलिए क्योंकि शराब की दुकानें सरकारी है ? और दुकान बंद कराने की जिम्मेदारी सरकार की है ? ऐसे में प्रदेशवासी तो यही कह रहे हैं बचा लो सरकार ?

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के सुकमा और ओड़िशा के मलकानगिरी में भूकंप के झटके

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर। कोरोना की खबरों के बीच छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर आ रही है. यहां पर भूकंप के झटके महसूस किये गए. तकरीबन दो सेकंड के लिए यहां जमीन हिली. सुकमा जिले के अधिकांश इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये. सुकमा के साथ ही […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक