“मज़ा ले ले” के साथ पूनम झा का शानदार जलवा

Indiareporter Live
शेयर करे

पूनम झा का “मज़ा ले ले” बना परफेक्ट पार्टी ट्रैक

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 जनवरी 2026। संगीत और मस्ती से भरपूर नया डांस पार्टी सॉन्ग “मज़ा ले ले” हाल ही में कामाख्या बीट्स के बैनर तले रिलीज़ हुआ, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस धमाकेदार गाने का भव्य लॉन्च और स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के पीवीआर आइकॉन, अंधेरी में आयोजित की गई, जहां पूरी टीम के साथ बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और अभिनेत्री पूजा चोपड़ा बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहीं। इस मौके पर फिल्म आशिकी के हीरो और बिग बॉस फेम राहुल रॉय, उनकी बहन ‘हरि मां’ प्रियंका सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने पूनम झा और मनोज झा को बधाइयां दीं। “मज़ा ले ले” को अपनी आवाज़ दी है पूनम झा और देव नेगी ने, जबकि इसका निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। गाने की एनर्जी से भरपूर कोरियोग्राफी विष्णु देवा ने तैयार की है और सिनेमैटोग्राफी की कमान संभाली है चेन्नई एक्सप्रेस फेम डडली ने, जिसने वीडियो को फिल्मी टच दिया है। इस गाने में पूनम झा के साथ अनायरा गुप्ता और ईशान शंकर की जोड़ी भी डांस फ्लोर पर कमाल करती नज़र आती है। संगीत पवन मुरादपूरी का है और बोल लिखे हैं एस. आर. भारती ने।

लॉन्च के दौरान गणेश आचार्य ने टीम की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि “मज़ा ले ले” एक परफेक्ट पार्टी सॉन्ग है, जिसमें कोरियोग्राफी से लेकर परफॉर्मेंस तक सब कुछ शानदार है। वहीं पूजा चोपड़ा ने पूनम झा की आवाज़ और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि वह म्यूज़िक इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करेंगी।

कामाख्या बीट्स के संस्थापक मनोज झा ने बताया कि यह म्यूज़िक लेबल खासतौर पर टैलेंटेड कलाकारों, विशेषकर महिलाओं को एक मजबूत मंच देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। वहीं पूनम झा ने इसे अपने सपनों की उड़ान बताते हुए अपने पति और पूरी टीम का दिल से आभार जताया। “मज़ा ले ले” न सिर्फ एक गाना है, बल्कि मस्ती, जुनून और सपनों को जीने का जश्न भी है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठके संपन्न

शेयर करेपहली बैठक पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की तथा दूसरी बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्षों की कांग्रेस जनवरी और फरवरी माह में चलायेगी मनरेगा बचाओ संग्राम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 09 जनवरी 2026। प्रदेश कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल