डीएड अभ्यर्थियों से बर्बरता निंदनीय: कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 06 नवंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार देने का वादा कर के सरकार में आयी भाजपा अब अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे शिक्षित युवाओं की आवाज भी दबाने में लगी है। सहायक शिक्षक बनने का सपना लेकर पिछले 321 दिनों से आंदोलन कर रहे डी.एड. अभ्यर्थियों को आज तक नियुक्ति नहीं देना भाजपा सरकार की संवेदनहीनता और युवाओं के प्रति उनकी उदासीनता दिखती है
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि लगभग 2300 अभ्यर्थी सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर लंबे समय से नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे हैं।लेकिन ये सरकार इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के बजाय क्रूरता पर उतर गयी है,हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है। न्यायालय के आदेशों के बाद भी इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति ना देना सरकार की असंवेदनशीलता दिखती है!
 प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि 321 दिन तक धैर्य रखने के बाद ये अभ्यर्थी सपरिवार अपनी जायज मांग को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले पर पहुंचे, तो सरकार ने उनकी समस्याएं सुनने के बजाय पुलिस बल के जरिए उन्हें रोका और उनको जबरन बसों में भरकर ले जाया गया जो लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला हनन है।भाजपा ने चुनाव के समय युवाओं को 1 लाख सरकारी रोजगार और बेहतर भविष्य के सपने दिखाए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार युवाओं की समस्याओं से मुंह फेर रही है।इस सरकार में नौकरी मांगने वाले युवाओं को रोजगार देने के बजाय पुलिस कि लाठिया मिल रही है!रोजगार मांगना अपराध नहीं, युवाओं का अधिकार है, शिक्षित युवाओं का समय, मेहनत और भविष्य दांव पर लगा हुआ है!

Leave a Reply

Next Post

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें - कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 06 नवंबर 2026। आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि आज छत्तीसगढ़ की जनता के सामने यह सवाल सबसे बड़ा हो गया है कि भाजपा सरकार बहुसंख्यक आबादी के अधिकारों […]

You May Like

भारतीय वायुसेना ने बनाया नया रिकॉर्ड....|....फिल्म 'रामायण' में रावण की आवाज बने अभिनेता शरद केलकर....|....दिवाली पर ओवरईटिंग से बचने के तरीके....|....सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी: वैभव को मिली बड़ी जिम्मेदारी....|....इस्राइल की सत्ता में उलटफेर के संकेत: नेतन्याहू की कुर्सी खतरे में....|....अमेरिका में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में....|....जिला जेल में सलाखों के पीछे हुनर की नई पाठशाला....|....अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आरोपी सरपंच गिरफ्तार, भेजा जेल....|....एआई तकनीक से तस्वीरें बदल ब्लैकमेल करने वाला वेब पोर्टल संचालक गिरफ्तार....|....45000 रिश्वत लेते रेलवे का वरिष्ठ अभियंता गिरफ्तार