कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी, सर्च ऑपरेशन तेज

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कश्मीर 07 मई 2024। कुलगाम जिले के रेडवानी पाइन इलाके में सोमवार देर रात आतंकियों के साथ शुरु हुई मुठभेड़ मंगलवार को एक बार फिर शुरू हुई। सोमवार देर रात से ही सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। दोनों ओर से भारी फायरिंग हो रही है। पुलिस ने बताया कि रेडवानी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने पूरे गांव को घेर लिया गया। गांव में प्रवेश तथा निकासी के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।

घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, प्रारंभिक सूचना के अनुसार कोई आतंकी मारा नहीं गया है। अंधेरा होने की वजह से सुरक्षा बलों की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी प्रकार का नुकसान न होने पाए। मंगलवार को एक बार फायरिंग शुरू हुई है।

पुंछ में आतंकियों ने सैन्य वाहनों को बनाया था निशाना

शनिवार शाम को पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के डन्ना शाहसितार क्षेत्र में वायुसेना के वाहनों पर आतंकी हमला किया गया। इस हमले में पांच वायु सैनिक घायल हो गए। घायलों में शामिल विक्की पहाड़े बलिदान हो गए। हमले के बाद से ही सुरनकोट व मेंढर के 20 किलोमीटर तक क्षेत्र में घेराबंदी की गई है। ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है। इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसओजी के एक हजार से अधिक जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। 

पुलिस ने दो आतंकवादियों के स्केच किए जारी

सोमवार को सेना ने दो आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। इन आतंकियों का पता बताने वाले को 20 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा भी की गई है। इसके साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

आबकारी नीति: सुप्रीम कोर्ट ने ED की जांच में देरी पर सवाल उठाया, केस फाइल पेश करने को कहा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 मई 2024। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े आबकारी नीति संबंधी धनशोधन मामले में जांच में ‘देरी’ के लिए मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से सवाल किया और मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी से पहले की केस फाइल पेश करने […]

You May Like

45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक....|....रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये....|....रूसी जेल में टूट गए थे स्टीफन हबर्ड....|....संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा