होम हर्बल गार्डन योजना :औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण 13 तथा 14 अगस्त को

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 12 अगस्त 2020। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में चलाए जा रहे लोक स्वास्थ्य परंपरा संवर्धन अभियान के तहत निःशुल्क औषधीय पौधों का वितरण जारी है। इसके तहत पौधों का वितरण 13 तथा 14 अगस्त को संजीवनी मार्ट वन कार्यालय परिसर बिलासपुर में किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.ए.सी.एस. राव से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य औषधीय पादप बोर्ड रायपुर, वन विभाग तथा परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में लोक स्वास्थ्य परंपरा संवर्धन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत बिलासपुर में गिलोय, अडूसा, तुलसी, पिपली, अश्वगंधा, कालमेघ, गुड़मार, स्टीविया, सहजन, निर्गुणी, ब्राम्ही, घृत कुमारी, मंडूपपर्णी, आंवला तथा सतावर आदि के जीवन रक्षक औषधीय पौधों का वितरण किया जाएगा। वनमंडलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत ने बताया कि इसका वितरण 13 तथा 14 अगस्त को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक होगा। इन औषधीय पौधों को आसानी से घर के गमलों में लगाया जा सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के ईमानदार करदाताओं के लिए नया प्लेटफॉर्म ‘पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्मान’ लॉन्च किया,पढ़ें उनके संबोधन की मुख्य बातें

शेयर करेटैक्सपेयर्स चार्टर का मकसद टैक्सपेयर्स की परेशानी कम करना, अफसरों की जवाबदेही तय करना मोदी ने कहा- बीते 6 साल में हमारा फोकस रहा है- बैंकिंग द अनबैंक, सिक्योरिंग द अनसिक्योर और फंडिंग द अनफंडेड मोदी ने कहा कि नई व्यवस्था से ईमनादार टैक्सपेयर्स को फायदा होगा इंडिया रिपोर्टर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां