RCB vs RR 2022: IPL में अनूठा रिकॉर्ड, रियान पराग ने की एडम गिलक्रिस्ट और जैक्स कालिस की बराबरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 अप्रैल 2022। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच के हीरो रहे राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग, जिन्होंने 31 गेंद पर नॉटआउट 56 रनों की पारी खेली, इस मैच के दौरान उन्होंने चार कैच भी लपके। मैन ऑफ द मैच बने रियान पराग ने इस मैच में एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईपीएल के एक ही मैच में 50 से ज्यादा रन और चार कैच लपकने वाले रियान महज तीसरे खिलाड़ी हैं और ऐसा करने वाले वह इकलौते भारतीय हैं।

रियान से पहले आईपीएल में जैक्स कालिस और एडम गिलक्रिस्ट ऐसा कर चुके हैं। 2011 आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए जैक्स कालिस ने सबसे पहले यह कारनामा किया था। उनके बाद 2012 आईपीएल में पंजाब किंग्स (तब किंग्स XI पंजाब) की ओर से एडम गिलक्रिस्ट ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में ऐसा किया था।

इस मैच में पराग ने विराट कोहली, शाहबाज नदीम, सुयश प्रभुदेसाई और हर्षल पटेल के कैच लपके। राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन बनाए। रियान के अलावा कप्तान संजू सैमसन ने 27 रनों का योगदान दिया। जवाब में आरसीबी की टीम 19.3 ओवर में महज 115 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स दोनों के खाते में 12-12 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन राजस्थान रॉयल्स का नेट रनरेट बेहतर है।

Leave a Reply

Next Post

अनुषा रंधावा की फ़िल्म 'अमारिस' 27 मई को होगी रिलीज़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 27 अप्रैल 2022। प्रोड्यूसर अनुषा रंधावा की फ़िल्म अमारिस 27 मई को ऑल इंडिया रिलीज हो रही है। फ़िल्म की रिलीज़ डेट का एलान मुम्बई के अंधेरी में स्थित कंट्री क्लब में आयोजित एक शानदार समारोह में किया गया जहां फ़िल्म की निर्मात्री, तमाम […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं