वनवासियों एवं आदिवासियों की आय में वृद्धि हेतु योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन: मुख्य सचिव : मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने ली बस्तर संभाग में समीक्षा बैठक

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 10 अक्टूबर 2020। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने आज कोण्डागांव में बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों, मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सभी डीएफओ की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप वनवासियों एवं आदिवासियों की आय बढ़ाने के लिए वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत हितग्राहियों को प्राप्त भूमि के विकास के लिए बागवानी, पशुपालन गतिविधियों के साथ फलदार वृक्ष लगाएं। बस्तर संभाग के सभी जिलों में आदिवासी छात्रावास आश्रमों को अपग्रेड करके मॉडल हॉस्टल के रूप में विकसित किया जाए। बस्तर संभाग के सभी 7 जिलों में इसके लिए पहले से ही फंड जारी किया जा चुका है। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार धान खरीदी के पहले खेतो में फसलों की सफल गिरदावरी की जाए ताकि किसानों द्वारा उत्पादित धान की शत प्रतिशत खरीदी की जा सके।

मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने रोजगार गारंटी योजना के तहत वन अधिकार मान्यता पत्र प्राप्त हितग्राहियों के लिए मनरेगा से 200 दिनों तक रोजगार देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर हाथ में रोजगार उपलब्ध हो, इस हेतु राज्य सरकार द्वारा योजनाएं बनाईं गई है, इसका प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। वन धन योजना के अंतर्गत सभी वनवासियों से लघु वनोंपज की खरीदी वन धन केन्द्रों के माध्यम से शत प्रतिशत उचित दाम में खरीदने की व्यवस्था जाए। प्रत्येक जिले के 10 गांवों में स्व सहायता समूहों को मुर्गी पालन से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान योजना के तहत उक्त अण्डों से कुपोषण को दूर करने में उपयोग हो सकेगा।

मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने कहा कि जिलों में खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के लिए उद्यमियों को प्रसंस्करण इकाई लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। नरवा योजना के अंतर्गत नरवा डीपीआर तैयार कर पंचायत विभाग में प्रस्तुत किया जाए। इसी प्रकार गोठान समितियों के माध्यम से गोबर की खरीदी की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाए। इस हेतु सभी नागरिकों को मास्क पहनने, दो गज की दूरी रखने और बार-बार हाथ धोने के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम.गीता, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव आर. प्रसन्ना, पीसीसीएफ, राकेश चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

रेडियो वार्ता लोकवाणी की 11वीं कड़ी में किसानों को न्याय, स्वाभिमान और स्वावलंबन की जिंदगी देना छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य: भूपेश बघेल

शेयर करेरेडियो वार्ता लोकवाणी की 11वीं कड़ी में ‘‘नवा छत्तीसगढ़’’: हमर विकास- मोर कहानी’’ विषय पर मुख्यमंत्री ने रखे अपने विचार गरीब परिवारों के लिए संजीवनी बनी ‘मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना ‘ : जरुरतमंदों को मिली 20 लाख रुपए तक उपचार की सुविधा ‘डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना’ […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार