एसईसीएल ने दी रायगढ़ जिले के लिए 40 लाख रूपये के विकास कार्यो की स्वीकृति

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 24 मार्च 2021। एसईसीएल ने रायगढ़ जिले के विभिन्न विकास कार्यो के लिए सीएसआर मद से करीब 40 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। जिले के धरमजयगढ़ आदिवासी आश्रम में कम्प्यूटर केन्द्र उपलब्ध नहीं था जिससे छात्रों को कोविड-19 के दौर में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी मांग संस्था ने राज्य शासन से भी की थी। रायगढ़ कलेक्टर के जरिये अब एसईसीएल ने सीएसआर मद से उक्त आश्रम में कम्प्यूटर भवन के निर्माण सह विद्युतीकरण के लिए 7.7 लाख की राशि स्वीकृत की है।

इसी प्रकार जिला प्रशासन के अधीन संचालित हो रहे चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में कम्प्यूटरीकरण को बढ़ावा देने के उद्धेश्य से कंपनी ने कुल 14 सेंटरों के लिए डेस्कटॉप, प्रिंटर, यूपीएस सेट प्रदाय करने हेतु वित्तीय सहयोग का निणज़्य लिया है। जिला प्रशासन नियमानुसार कम्प्यूटर सामग्री का क्रय करेगा। इससे चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के कामों में तेजी आएगी तथा डाटा-संग्रहण व रिकॉर्ड आसानी से संग्रहित रखे जा सकेंगे। इसमें लगभग 6.98 लाख रूपये व्यय की संभावना है। जिले के सारंगढ ़ मे ं सिल्क वर्म उत्पादन के लिए भवन निमार्ण हेतु लगभग 16 लाख रूपये और थे्रडिंग यूनिट बिल्डिंग के रिनोवेशन हेतु लगभग 9 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है जिसे जिला प्रशासन के द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि रायगढ़ जिले में कंपनी की कई खदानें अवस्थित हैं तथा मांड-रायगढ़ क्षेत्र को भविष्य का कोयला क्षेत्र भी माना जाता है। उक्त क्षेत्र में एसईसीएल की अनुषंगी कंपनियों द्वारा रेल कॉरिडोर का निर्माण भी किया जा रहा है जिसमें माल ढुलाई के साथ-साथ यात्री परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।उपरोक्त आशय की जानकारी एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी सनीष चंद्र ने दी है।

Leave a Reply

Next Post

मनरेगा में 1 अप्रैल से मजदूरों को प्रतिदिन की दर से मिलेंगे 193 रुपए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 24 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) श्रमिकों को 1 अप्रैल 2021 से प्रतिदिन 193 रूपए मजदूरी मिलेगी। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस