हिमाचल के ऊना में दिल दहला देने वाली घटना, झुग्गी में लगी भीषण आग, चार प्रवासी बच्चे जिंदा जले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ऊना 09 फरवरी 2023। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार की देर रात थाना अम्ब के बणे दी हट्टी में झुग्गी में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार बच्चे जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया है। दर्दनाक हादसे में दो भाई और एक बहन समेत चार बच्चों की मौत हुई है।  जानकारी के अनुसार, ऊना जिले के पुलिस थाना अम्ब के बणे दी हट्टी में एक झुग्गी में बुधवार देर रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार प्रवासी बच्चे जिंदा जल गए। सभी बच्चे झुग्गी में टीवी देख रहे थे। अचानक भड़की आग की सूचना दमकल विभाग को मिली, तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका।

दर्दनाक घटना में नीतू कुमारी (14) पुत्री रमेश दास भोलू कुमार (7) पुत्र रमेश दास, शिवम कुमार (6) पुत्र रमेश दास निवासी निवासी नंदापट्टी बेनीपुर डाकघर अंटार थाना बेहरा जिला दरभंगा बिहार और सोनू कुमार (17) पुत्र काली दास निवासी पौड़ी डाकराम जिला दरभंगा बिहार की मौके पर जलने से मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। डीएसपी अम्ब डॉ वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

'रानीखेत' बीमारी से हुई थी बालोद में 3700 मुर्गियों की मौत, रायपुर लैब की रिपोर्ट से खुलासा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 09 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा नगर पालिका के तिवारी पोल्ट्री फार्म में एक साथ 3700 मुर्गियों के मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बालोद पशुपालन विभाग को मुर्गियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है। दरअसल विभाग द्वारा सैंपल रायपुर […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग