ईडी ने दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कास्कर पर की बड़ी कार्रवाई, जब्त किया ठाणे का फ्लैट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 दिसंबर 2024। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कास्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के ठाणे में 55 लाख रुपये कीमत का एक फ्लैट जब्त किया है। यह फ्लैट ठाणे के पश्चिम इलाके में स्थित नियोपोलिस बिल्डिंग में है। ईडी ने इसे धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLOA) के तहत जब्त किया है। ईडी के मुताबिक यह फ्लैट रियल एस्टेट डेवलपर सुरेश देवीचंद मेहता से जबरन लिया गया था। मेहता अपने साझेदार के साथ बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। आरोप है कि इकबाल कास्कर, मुमताज शेख और इसरार अली जमील ने दाऊद इब्राहिम के प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए मेहता से यह फ्लैट हथिया लिया।

ईडी ने पहले इस फ्लैट को मुमताज एजाज शेख के नाम पर अस्थायी रूप से कुर्क किया था। बाद में पीएमएलए न्यायाधिकरण से अनुमति मिलने के बाद इसे स्थायी रूप से जब्त कर लिया गया। फ्लैट को हाल ही में कब्जे में लिया गया।

फ्लैट के साथ 10 लाख रुपये भी हड़पे

ईडी ने बताया कि कास्कर और उसके साथियों ने फ्लैट के अलावा 10 लाख रुपये भी जबरन लिए थे। बिल्डर को यह राशि चेक के जरिए देने के लिए मजबूर किया गया जिसे बाद में नकद निकाला गया।

हिरासत में है इकबाल कास्कर

ईडी के मुताबिक यह मामला 2017 में ठाणे पुलिस द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी से जुड़ा है। इस मामले में कास्कर और उसके साथियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत आरोप लगाए गए थे। फिलहाल इकबाल कास्कर जेल में न्यायिक हिरासत में है।

ईडी की सख्त कार्रवाई

यह कार्रवाई ईडी द्वारा दाऊद इब्राहिम और उसके परिवार के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है। एजेंसी का कहना है कि इस तरह की जब्ती से अपराधियों को उनके अवैध कार्यों से अर्जित संपत्तियों से वंचित किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

बांग्लादेश की शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की मांग पर भारत ने दिखाया कड़ा रुख

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ढ़ाका 24 दिसंबर 2024। बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार ने भारत से अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में भारत को बांग्लादेश हाई कमीशन से *नोट वर्बेल* मिला है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के सूत्रों ने पुष्टि की, “हमें […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही