मामी की चाहत में भांजे ने खेला खूनी खेल, मामा को दी रूह कंपाने वाली मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काशीपुर 23 मई 2022। उत्तराखंड के काशीपुर में मामी से अवैध संबंधों के चलते सगे भांजे ने ही बृजमोहन की हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पत्थर से चोट पहुंचाने और गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बृजमोहन की पत्नी और उसके भांजे को गिरफ्तार किया है। पत्नी के खिलाफ हत्याकांड का षड़यंत्र रचने और साक्ष्य छिपाने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। 

पुलिस के अनुसार 20 मई की रात करीब 11 बजे ग्राम गोपीपुरा स्थित खाली खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला था। उसकी शिनाख्त गोपीपुरा निवासी बृजमोहन (31) पुत्र शिवचरन सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार 20 मई की शाम बृजमोहन घर के पास लगे फ्रीजर से ठंडा पानी लाने की बात कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं आया। 

उसका शव फ्रीजर के पास खेत में लहूलुहान पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट और गले में रगड़ के निशान थे। पुलिस ने बताया कि बृजमोहन के भाई बुद्ध सिंह ने अपने सगे भांजे सौरभ पर हत्या करने का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस और एसओजी की टीम ने सौरभ को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या का जुर्म कबूल लिया।  

बृजमोहन और प्रीति ने किया था प्रेम विवाह

पुलिस के अनुसार सौरभ ने बताया कि मार्च 2021 से उसके मामी प्रीती उर्फ लाडो से अवैध संबंध थे। बृजमोहन अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। मामा को उन दोनों के संबंधों के बारे में भनक लग गई थी। 20 मई की शाम उसने अपने मामा को शराब पिलाने के लिए खेत पर बुलाया और नशे की हालत में सिर पर पत्थर मारकर और लोअर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से शराब के गिलास और खाली बोतल बरामद की है। पुलिस के अनुसार शिवचरन हेमपुर डिपो से ही रिटायर हुए थे और बृजमोहन भी हेमपुर डिपो में मजदूरी करता था। वर्ष 2005 में बृजमोहन का गोपीपुरा में ननिहाल में रह रही मुरादपुर, हापुड़ (यूपी) निवासी प्रीती कौर से प्रेम विवाह हुआ था। उसका एक बेटा और बेटी है। 

ऐसे शक के दायरे में आई पत्नी 

वारदात के बाद प्रीती की भूमिका ने उसे शक के दायरे में ला खड़ा किया। वह बार-बार पुलिस अधिकारियों को फोन कर पति का पोस्टमार्टम न कराने के लिए गुहार लगाती रही। वह इसे दुर्घटना बता रही थी। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी पत्नी प्रीती का हत्या का षड्यंत्र रचने और साक्ष्य छिपाने के आरोप में चालान किया गया है। 

शराबी बन गया था सौरभ 

पूछताछ में सौरभ ने कहा कि मामी की चाहत में ही वह शराब पीना सीख गया था। मामी के पास आते-जाते रहने के बहाने वह अपने मामा को शराब पिलाने लगा और खुद भी साथ बैठने लगा। पहले भी दो बार सौरभ की अपने मामा के साथ कहासुनी हो चुकी थी, लेकिन सगा भांजा होने की वजह से बृजमोहन ने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया। 

Leave a Reply

Next Post

सिंधिया के बयान पर पूर्व मंत्री यादव ने ली चुटकी, कहा-कांग्रेस छोड़ते ही सिंधिया का बुढ़ापा हो गया था शुरू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर 23 मई 2022। कांग्रेस  छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान पर कांग्रेस नेता चुटकियां ले रहे हैं। सिंधिया ने खुद के बूढ़े होने संबंधी बात कही तो कांग्रेस के पूर्व मंत्री सचिन यादव ने चुटकी लेते हुए कहा […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए