सीवान में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रेन से कटकर 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सीवान 09 अप्रैल 2024। बिहार के सीवान जिले से बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पर ट्रेन की चपेट में आने से 2 बच्चों सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कानूनी कार्रवाई में जुट गई।

गेहूं काटने के बाद घर लौट रहे थे सभी
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के घटना सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर मैरवा स्टेशन के पास की है। मृतकों की पहचान लक्ष्मीपुर गांव निवासी दिलबहार कुमार, श्रीमती देवी, खुशी कुमारी और नीतू देवी के रूप में हुई है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो महिलाएं अपने 2 बच्चों के साथ गेहूं काटने के बाद घर लौट रही थी तभी सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर मैरवा स्टेशन के पास ट्रैक पार कर रहे दोनों बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए। बच्चों को बचाने के लिए दोनों महिलाओं ने कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई और बच्चों को बचाने के चक्कर में वो भी ट्रेन के चपेट में आ गई। इस हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Next Post

भारत ने UN के प्रस्ताव का किया समर्थन, कहा- इजराइल और हमास संघर्ष कारण पैदा अमानवीय संकट स्वीकार नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 अप्रैल 2024। भारत ने रमजान के महीने में गाजा में युद्धविराम की मांग करने वाले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को ‘‘सकारात्मक कदम” बताया और कहा कि इजराइल-हमास संघर्ष से पैदा हुआ मानवीय संकट ‘‘बिल्कुल अस्वीकार्य” है। संयुक्त राष्ट्र में भारत […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक