‘ब्रह्मोस-अग्नि सहित कई मिसाइलों की जानकारी साझा की’, डीआरडीओ वैज्ञानिक के खिलाफ चार्जशीट में खुलासा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 जुलाई 2023। पाकिस्तानी एजेंट को खुफिया जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए डीआरडीओ वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर के बारे में चार्जशीट में नए खुलासे हुए हैं। चार्जशीट के मुताबिक, प्रदीप ने पाकिस्तानी जासूस जारा दासगुप्ता को ब्रह्मोस लॉन्चर, ड्रोन, यूसीवी और अग्नि मिसाइल लॉनचर से संबंधित जानकारी साझा की थी। पुणे स्थित रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रयोगशाला के प्रमुख प्रदीप कुरुलकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़ी एक महिला की ओर आकर्षित थे। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एजेंट जारा दासगुप्ता की आईडी थी। सोशल मीडिया पर प्रदीप और जारा की बातचीत शुरू हुई। दोनों के बीच थोड़ी नजदीकियां बढ़ गई। इस दौरान प्रदीप ने कई संवेदनशील जानकारियां जारा को दे दी। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की एटीएस ने तीन मई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एटीएस ने आरोपी के खिलाफ एक जुलाई को चार्जशीट दाखिल किया। 

अब पढ़िए, चार्जशीट में क्या लिखा
आरोप पत्र में सामने आया कि जारा दासगुप्ता के नाम से आईडी चलाने वाली पाकिस्तीन एंजेट ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि वह ब्रिटेन में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। जारा ने अश्लील मैसेज और वीडियो भेजकर प्रदीप से दोस्ती की। चार्जशीट के अनुसार, पाकिस्तानी एजेंट ने ब्रह्मोस लॉन्चर, ड्रोन, यूसीवी, अग्नि मिसाइल लॉन्चर और मिलिट्री बिजिंग सिस्टम समेत अन्य चीजों के बारे में जानकारी मांगी। प्रदीप ने यह सभी जानकारी पहले तो अपने फोन में इकट्ठा की और फिर उसे जारा उर्फ पाकिस्तानी एंजेट को भेज दिया। एटीएस के मुताबिक, जून 2022 से लेकर दिसंबर 2022 तक दोनों संपर्क में थे। प्रदीप की गतिविधियां संगीन पाई गई तो डीआरडीओ ने आंतरिक जांच का फैसला किया। हालांकि इससे पहले फरवरी 2023 में प्रदीप ने जारा का नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद प्रदीप के पास एक भारतीय नंबर से मैसेज आया कि आपने मेरा नंबर क्यों ब्लॉक किया। 

पद की गंभीरता को अनदेखा किया
आरोप पत्र के अनुसार, शक होने पर एटीएस ने मामले की जांच की। आईपी एड्रेस से पता चला कि जारा ब्रिटेन से नहीं बल्कि पाकिस्तान से बात कर रही है। मैसेज निकाले गए तो सामने आया कि प्रदीप ने व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ आधिकारिक कार्यक्रमों के बारे में भी बताया। प्रदीप अपने पद की गंभीरता को जानते हुए भी उन्होंने एक अनजान के साथ सारी जानकारियां साझाएं की।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल ने किया राहत शिविरों का दौरा, सुरक्षा बलों ने विद्रोहियों के 18 बंकर किए ध्वस्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 08 जुलाई 2023। मणिपुर मेें शांति बहाली की दिशा में लगातार काम हो रहा है। खुद राज्यपाल इसके लिए प्रयास कर रही हैं। शुक्रवार को राज्यपाल अनुसुइया उइके ने इंफाल पश्चिम जिले में बनाए गए एक राहत शिविर का दौरा किया। वहां उन्होंने विस्थापित […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार