सेमीफाइनल में यानिक सिनर ने दी नोवाक जोकोविच को मात, फाइनल में कार्लोस अल्कारेज से होगा सामना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जुलाई 2025। यानिक सिनर ने सेमीफाइनल मुकाबले में नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सिनर ने जोकोविच को 6-3, 6-3, 6-4 से हरा दिया। खिताबी मैच में अब उनका सामना कार्लोस अल्कारेज से होगा। खिताबी मैच में अब उनका सामना कार्लोस अल्कारेज से होगा। इससे पहले गत विजेता अल्कारेज ने टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 5-7, 6-3, 7-6 (6) से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

सिनर पहली बार विंबलडन फाइनल में पहुंचे
नंबर एक रैंकिंग वाले सिनर सेंटर कोर्ट में अपनी इस जीत के साथ पहली बार विंबलडन के फाइनल में पहुंचे हैं। अल्कारेज 22 साल की उम्र में लगातार तीसरा विंबलडन खिताब और कुल मिलाकर छठा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने से एक मैच दूर हैं। अब उनकी टक्कर फाइनल में 23 साल के इतालवी खिलाड़ी सिनर से होगी।

अल्कारेज अच्छी लय में
दूसरे वरीय अल्कारेज लगातार 24 मैचों की जीत की लय के साथ रविवार को होने वाले फाइनल में पहुंचे। अल्कारेज ने ऑल इंग्लैंड क्लब में 2023 और 2024 के खिताबी मुकाबलों में जोकोविच को हराया था और अब तक मेजर फाइनल में उनका रिकॉर्ड 5-0 है। इसमें एक महीने पहले फ्रेंच ओपन में सिनर पर पांच सेटों में मिली वापसी की जीत भी शामिल है।

फ्रिट्ज को लगा झटका
पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्रिट्ज पिछले साल अमेरिकी ओपन में सिनर से हारकर उप विजेता रहे थे। 2009 में एंडी रोडिक के रोजर फेडरर से हारने के बाद फ्रिट्ज विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बनने की कोशिश में जुटे थे।

Leave a Reply

Next Post

छांगुर बाबा मामलें को लेकर सीएम योगी का सख्त रुख, कहा - 'धर्मांतरण कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 12 जुलाई 2025। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में अवैध धर्मांतरण के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया गया है। छांगुर बाबा पर अलग-अलग वर्गों और जातियों के लोगों का अवैध तरीके से धर्म परिवर्तन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं