करवा चौथ के लिए तैयार होने से पहले इन तीन चीजों से करें फेस क्लीन-अप, 10 मिनट में आएगा ग्लो

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कल यानी 24 अक्टूबर को करवाचौथ है।ऐसे में महिलाएं सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इस दिन हर महिला अलग लुक पाने के लिए खूब मेहनत करती है, ऐसे में मेकअप करना तो बनता है। इस त्योहार में महिलाएं 16 श्रंगार करती है और अपने पति की लंबी आयू की कामना करती हैं। ऐसे में आपको मेकअप से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा। मेकअप करने से पहले आप तीन चीजों की मदद से क्लीअप करें, ये चेहरे को साफ रखने के साथ-साथ स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है।

स्टेप 1

इसके लिए आपको गुलाब जल की जरूरत होगी। एंटी-बैक्टीरियल गुण के साथ मौजूद गुलाबजल को स्किन केयर में बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ये स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है और छिद्रों को साफ करने में मदद करता है। स्किन पर होने वाली सूजन को शांत करने में ये मददगार है। इसके लिए आप थोड़ा सा गुलाबजल लें और अपने चेहरे पर फैलाएं। इसका इस्तेमाल टोनर के रूप में करें। 

स्टेप 2 

इसके लिए शहद की ममद लें। शहद में मॉइश्चराइजिंग और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं। एंटी-बैक्टीरियल गुण होने के कारण  इसका इस्तेमाल काफी सालों से फेस मास्क और स्क्रब के लिए किया जाता है। ये मुहांसे के निशान से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आप शहद में कॉफी का इस्तेमाल करें और अपने चेहरे को पूरी तरह से साफ करें। 

स्टेप 3 

स्किन केयर में कई तरह के फेस ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। ये स्किन को स्मूद रखता है। स्मूद और हाइड्रेटेड स्किन पाने के लिए कई तरह के तेल बाजार में मिलते हैं। इसके लिए तेल को गर्म करें और अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। एक से दो मिनट के लिए छोड़ दें, फिर पोंछ दें।  

Leave a Reply

Next Post

इन आदतों पर कंट्रोल आप आसानी से घटा सकते हैं 5-6 किलो तक वजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वेट लॉस कोई डाइटिंग करता है, तो कोई जिम ज्वाइन करता है लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि इन सब चीजों का असर नहीं पड़ता। हम जितना वेट कम करते हैं कुछ दिनों बाद उतना ही वेट फिर से बढ़ जाता है। ऐसे में कभी-कभी […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां