राजीव गांधी की तरह राहुल को भी बम से उड़ाने के इनपुट, गृह मंत्रालय ने कहा- बढ़ाई जाए सुरक्षा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 मार्च 2024। महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को इनपुट मिले हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता राजीव गांधी की तरह से बम से उड़ा दिया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर उनकी न्याय जोड़ो यात्रा के दौरान बम से हमला होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इनपुट मिलने के बाद राहुल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही दिल्ली पुलिस, यूपी व मध्यप्रदेश पुलिस से राहुल गांधी की सुरक्षा कड़ी करने को कहा है। अभी राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनकी न्याय जोड़ो यात्रा 2 मार्च को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद 24 अकबर रोड स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके आवास के पास पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

गृह मंत्रालय ने जांच के दिए आदेश
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र पुलिस व दिल्ली पुलिस को इनपुट को जांचने के आदेश दिए हैं। दोनों राज्यों की पुलिस ये पता कर रही है राहुल गांधी पर हमले के जो इनपुट मिले हैं वह कितने गंभीर हैं। स्पेशल सेल को जांच में लगाया है।

राहुल को मिली है जेड प्लस सुरक्षा
राहुल गांधी को अभी जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। इसमें संबंधित व्यक्ति के पास 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान तैनात किए जाते हैं। ये सभी कमांडो 24 घंटे व्यक्ति के चारों तरफ पैनी नजर रखते हैं। हर कमांडो मार्शल आर्ट का स्पेशलिस्ट होता है।

Leave a Reply

Next Post

युवराज सिंह सियासी चौसर पर नहीं दिखेंगे; जया प्रदा, अक्षय-सहवाग जैसी हस्तियों पर है भाजपा की नजर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा अभिनय व खेल सहित कई अन्य क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों पर दांव लगा सकती है। आगामी चुनाव में भाजपा की ओर से क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, अभिनेता अक्षय कुमार, […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल