आठ दिन से लापता अमन का नहीं मिला सुराग: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना, 20 सितंबर 2026। बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के निवासी अमन कुमार का आठ दिनों से कोई सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और करीब तीन घंटे तक मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन जाम कर दिया। अमन के गायब होने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सूर्यपूरा गांव के पास मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक फोरलेन जाम कर लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटनास्थल पर स्थानीय विधायक के खिलाफ भी नाराजगी देखी गई।

स्थानीय पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
परिजन स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन के बड़े पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए एक नामजद समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ अथमलगोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दोस्त के साथ पटना के लिए निकला था
अमन पटना के महेंद्रू स्थित एक ट्रेनिंग कॉलेज में काम करता था। वह पटना किसी काम से जाने की बात कहकर अपने दोस्त ऋषभ के साथ ट्रेन से पटना के लिए निकला था। रास्ते में ऋषभ के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट की और उसे वहीं गाड़ी से उतार दिया, जबकि अमन को लेकर स्कॉर्पियो सवार बदमाश आगे चले गए। ऋषभ ने घर लौटने के बाद परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने अथमलगोला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है। 

Leave a Reply

Next Post

कैंट स्टेशन पर खुलेगा 24 घंटे ग्रोसरी स्टोर, यात्रियों को मिलेगा जरूरत का सामान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अंबाला, 20 सितंबर 2026। रेलवे स्टेशनों पर अब यात्री चाय, समोसे या चिप्स-बिस्कुट के अलावा जरूरत का सामान भी खरीद सकेंगे। रेलवे के अधिकारियों ने छावनी के स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक बड़ा ग्रोसरी (किराना) स्टोर शुरू करने की योजना तैयार की है। […]

You May Like

हॉकी में भारत का तूफानी आगाज, इंडोनेशिया को 13-1 से रौंदा....|....परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल....|....बचाने की कोशिश करती रह गई पत्नी...आंखों के सामने मौत....|....कैंट स्टेशन पर खुलेगा 24 घंटे ग्रोसरी स्टोर, यात्रियों को मिलेगा जरूरत का सामान....|....आठ दिन से लापता अमन का नहीं मिला सुराग: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा....|....छात्रों की गूंज’ अब हर जिले में पहुंचेगी....|....गांधी सागर में आज नई मादा चीता की एंट्री....|....रामपुर में बगीचे में घात लगाए बैठा था भालू....|.... गंगा में जल्द शुरू होगा राफ्टिंग का रोमांच....|....आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, 35 मिनट भरीं राेमांचक उड़ानें