हार छिपाने के लिए ट्रंप का नया बहाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन, 06 नवंबर 2026। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर इसे इतिहास के सबसे बुरे दिनों में से एक बताया। ट्रंप ने कहा कि यह सब देखना बहुत दुखद है।

ट्रंप ने किसे जिम्मेदार ठहराया?
ट्रंप ने लिखा, चुनाव के नतीजों के आधार पर शेयर बाजार ने इतिहास के सबसे बुरे दिनों में से एक देखा। यह देखना बहुत दुखद है। हमें उस स्तर तक पहुंचाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी थी, जिसे पहले कभी किसी ने नहीं देखा था। और फिर यह सब हो गया। इसलिए आपके 401(के) खातों में जमा रकम भी घट गई है। याद रखिए, इसके लिए रिपब्लिकन जिम्मेदार नहीं थे, बल्कि डमोक्रेट्स (डेमोक्रेट्स) जिम्मेदार थे।  उन्होंने आगे लिखा, हालांकि, डरने की जरूरत नहीं है। हम जल्द ही, किसी न किसी तरह, पहले से कहीं ज्यादा बड़े और मजबूत होंगे। अमेरिका को फिर से महान बनाएं। राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है, जब उनको हालिया मध्यावधि चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। यह चुनाव अमेरिकी राजनीतिक इतिहास का एक ऐसा मील का पत्थर साबित हुआ है, जहां दशकों पुराने सियासी समीकरण पूरी तरह पलट गए हैं। देश भर के मतदाताओं ने अभूतपूर्व विविधता दिखाते हुए कई ऐतिहासिक और जमीनी बदलावों पर अपनी मुहर लगाई है। संसद और गवर्नर्स के पदों पर हुए इस बड़े फेरबदल से आने वाले समय में राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रशासन के खिलाफ एक मजबूत राजनीतिक मुकाबला देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

घुटनों में दर्द को हल्के में न लें, शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है असर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 06 नवंबर 2026। घुटनों में दर्द की समस्या अब सिर्फ बुजुर्गों की दिक्कत नहीं रह गई है, कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लाइफस्टाइल की गड़बड़ी, शारीरिक गतिविधियों में कमी के साथ अधिक वजन और […]

You May Like

कॉन्वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर....|....भालू से भिड़े, नदी में कूदकर बचाई जान, छह बच्चों को गृहमंत्री और सीएम ने दिया बाल वीरता पुरस्कार....|....धन्वंतरि दर्शन की परंपरा: तीन पीएम, दो राष्ट्रपति और दलाई लामा ले चुके हैं दुर्लभ जड़ी-बूटियों का प्रसाद....|.... सराफा कारोबारी से डकैती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार....|....आयुष्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी: छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित....|....कॉलेज तिराहा के पास ताबड़तोड़ फायरिंग....|....हरदीप सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर कोर्ट जाएगी कांग्रेस....|....भोपाल में धनतेरस पर हड़ताल से बिगड़े हालात....|.... सुहाना को 'तू मिल जाए' के लिरिक्स याद देख हैरान हुए 'किंग'....|....घुटनों में दर्द को हल्के में न लें, शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है असर