मुंबई के बाद पंजाब भी आईपीएल से बाहर, बेंगलुरु की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, दिल्ली से अगला मैच

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 मई 2024। आईपीएल 2024 के 58वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 60 रन से हरा दिया है। इस हार के साथ ही पंजाब की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो गई है। उसके 12 मैचों के बाद आठ अंक हैं और टीम अधिकतम 12 अंक तक पहुंच सकती है जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी नहीं होगा। पंजाब मुंबई के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम है। वहीं, आरसीबी ने जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा है। उसके 12 मैचों के बाद 10 अंक हैं। टीम अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकती है। हालांकि, उन्हें इसके बाद भी अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। बेंगलुरु के अगले दोनों मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में हैं। 12 मई को टीम दिल्ली कैपिटल्स से और 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से खेलेगी। 

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 241 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 47 गेंद में सात चौके और छह छक्के की मदद से 92 रन की पारी खेली थी। वहीं, रजत पाटीदार ने 23 गेंद में 55 रन और कैमरन ग्रीन ने 27 गेंद में 46 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 17 ओवर में 181 रन पर सिमट गई। राइली रूसो ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। इसके अलावा शशांक सिंह ने 37 रन और सैम करन 22 रन बना सके। सिराज ने तीन विकेट लिए। वहीं, स्वप्निल सिंह, लोकी फर्ग्य्सून और कर्ण शर्मा को दो-दो विकेट मिले।

कोहली-पाटीदार के दो-दो कैच छूटे
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। विद्वत कावेरप्पा ने टीम को शुरुआती दो झटके दिए। उन्होंने पहले कप्तान फाफ डुप्लेसिस (9) और फिर विल जैक्स (12) को आउट किया। कोहली को दो जीवनदान मिले। एक बार जब वह खाता नहीं खोल सके थे तो आशुतोष ने कैच छोड़ा, वहीं जब वह 10 रन बनाकर खेल रहे थे तो राइली रूसो ने छोड़ा था। इतना ही नहीं रजत पाटीदार को भी दो जीवनदान मिले। एक कैच हर्षल पटेल ने तो दूसरा कैच विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने छोड़ा।

दोनों खिलाड़ियों ने इसका फायदा उठाते हुए तीसरे विकेट के लिए 32 गेंद में 76 रन की साझेदारी कर डाली। इस साझेदारी को सैम करन ने तोड़ा और उन्होंने पाटीदार को क्लीन बोल्ड किया। पाटीदार ने 23 गेंद पर 55 रन की अपनी पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। इसके बाद ओला गिरने की वजह से मैच को कुछ समय के लिए रोका गया। रात आठ बजकर 55 मिनट पर मैच दोबारा शुरू हुआ और फिर कोहली ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी।

हालांकि, वह शतक से चूक गए और 47 गेंद में सात चौके और छह छक्के की मदद से 92 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप ने उन्हें पवेलियन भेजा। कोहली ने कैमरन ग्रीन के साथ चौथे विकेट के लिए 46 गेंद में 92 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने 18 रन और ग्रीन ने 27 गेंद में 46 रन की पारी खेली। पंजाब की ओर से हर्षल पटेल ने तीन विकेट लिए। यह तीनों विकेट उन्होंने आखिरी ओवर यानी 20वें ओवर में लिए। हर्षल ने ग्रीन, कार्तिक और लोमरोर (0) को पवेलियन भेजा। वहीं, कावेरप्पा को दो विकेट मिले। अर्शदीप और सैम ने एक-एक विकेट लिया। इस तरह बेंगलुरु ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 241 रन बनाए।

Leave a Reply

Next Post

खत्म हुआ हीटवेव, इन राज्यों में बारिश की संभावना, IMD ने दी चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 मई 2024। भारत के मौसम विज्ञान विभाग द्वारा गुरुवार यानी कल कहा था कि आज (शुक्रवार) से पश्चिमी राजस्थान और केरल को छोड़कर पूरे देश में गर्मी कम हो जाएगी। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि बंगाल की खाड़ी से मजबूत नमी का प्रवाह देश […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं