111 करोड़ डॉलर के शेयर रिलीज करेगा अदाणी समूह, बयान जारी कर किया बड़ा एलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 फरवरी 2023। शेयर बाजार में अदाणी समूह के शेयरों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच समूह ने बड़ा एलान किया है। सोमवार को एक बयान जारी कर कंपनी ने कहा है कि वह अपनी लिस्टेड कंपनियों के 1114 मिलियन यूएस डॉलर (111 करोड़) के गिरवी पड़े शेयर सितंबर 2024 से पहले रिलीज करा लेगी। समूह की ओर से की गई घोषणा के अनुसार अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन के 168.27 मिलियन के शेयर जारी किए जाएंगे जो कि कंपनी में प्रमोटर्स की कुल होल्डिंग का 12 प्रतिशत है।  वहीं अदाणी ग्रीन के 27.56 मिलियन  के शेयर रिलीज किए जाएंगे यह प्रमोटर होल्डिंग का 3% है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि अदाणी समूह के प्रवर्तक सितंबर 2024 में परिपक्वता से पहले गिरवी रखे गए शेयरों को जारी करने के लिए 1,114 मिलियन डॉलर का प्री-पेमेंट करेंगे। अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के 11.77 मिलियन शेयर जारी किए जाएंगे जो कि कंपनी में प्रमोटर होल्डिंग का 1.4% है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि प्रमोटर्स की ओर से अपने ऋण भुगतानों के प्रति वित्तीय संस्थानों को आश्वस्त करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च की अदाणी समूह के संबंध में एक रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। समूह का मार्केट कैप घटकर लगभग आधा हो गया है। इस बीच समूह ने अपना एफपीओ भी वापस ले लिया है। रिपोर्ट में अदाणी समूह के खातों में गड़बड़ी का दावा किया गया था।

Leave a Reply

Next Post

विदेश सचिव क्वात्रा ने भारत-फ्रांस-यूएई सहयोग पर पेरिस में बैठक में भाग लिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 फरवरी 2023। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने एक त्रिपक्षीय रूपरेखा के तहत रक्षा, ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्रों में भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच सहयोग पर पेरिस में एक बैठक में भाग लिया। क्वात्रा पांच से सात […]

You May Like

किसानों को 30 रुपए किलो मिलेगी शक्कर....|....40 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार....|....निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना (अतिरिक्त प्रभार) नृपेंद्र नाथ ने किया रायगढ़ क्षेत्र के छाल खदान का दौरा....|....सेवा और समर्पण के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’....|....स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश: 7-8 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई....|....कॉलेज छात्रा की खुदकुशी के मामले में NSUI नेता पर FIR....|....छेड़छाड़ का विरोध किया तो पेट्रोल डालकर युवती को जिंदा जलाने की कोशिश! हालत नाजुक, आरोपी फरार....|....फर्जी IAS तृप्ति पर तीसरी एफआईआर दर्ज....|.... ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या, मुठभेड़ में 'ढाबा' का हाफ एनकाउंटर....|....रात को जन्मदिन पार्टी के बाद गला रेतकर मजदूर की हत्या