‘पीएम के निर्देश पर सीबीआई ने केजरीवाल को किया गिरफ्तार’, संजय सिंह बोले- उनके पास कोई सबूत नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 जून 2024। आप सांसद संजय सिंह ने सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि पीएम मोदी के निर्देश पर सीबीआई ने सीएम को गिरफ्तार किया है। संजय सिंह ने कहा, “कोर्ट (राउज एवेन्यू कोर्ट) ने अपने आदेश में कहा कि ED के पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है और वो दुर्भावनापूर्ण इरादे से काम कर रही है। ED के पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई मनी ट्रेल नहीं है, कोई सबूत नहीं है, कोई पैसे की रिकवरी नहीं है और इसलिए अरविंद केजरीवाल निर्दोष हैं…और इसी बीच ED के लोग बिना ऑर्डर की कॉपी लिए असंवैधानिक, गैरकानूनी तरीके से हाई कोर्ट पहुंच गए और उस बेल पर स्टे ले आए…अरविंद केजरीवाल को केंद्र सरकार, पीएम मोदी के निर्देश पर सीबीआई ने गिरफ्तार किया..”

संजय सिंह ने कहा, ‘सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलनी तय थी, तभी मोदी की सरकार ने सीबीआई को कहा कि जाओ तुरंत अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करो। जांच एजेंसियों का कितना खुला दुरुपयोग हो रहा है इसका इससे बड़ा उदाहरण नहीं मिल सकता। प्रधानमंत्री जी पूरा देश देख रहा है कि आप किस दुर्भावना से काम कर रहे हैं। और आपकी ईडी, सीबीआई की इसी करवाई के खिलाफ कल इंडिया गठबंधन के सभी दल संसद भवन के परिसर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। ईडी, सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

'इस वित्तीय वर्ष वस्तु-सेवा निर्यात 800 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद', गोयल बोले- वैश्विक स्थिति गंभीर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 30 जून 2024। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद चालू वित्त वर्ष में भारत का वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 800 अरब डॉलर को पार कर जाने की उम्मीद है। इससे पहले, वित्त वर्ष 2023-24 में निर्यात […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल