COVID-19: बढ़ रही सक्रिय मरीजों की संख्या, लगातार तीसरे दिन 2500 से ज्यादा मामले

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 मई 2022। भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। देश में लगातार तीसरे दिन 2500 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों को देखें तो पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना संक्रमण के 2,828 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 2685 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं शुक्रवार को 2710 संक्रमित मिले थे। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब देश में 17,087 सक्रिय मरीज हैं। जबकि, कल तक इनकी संख्या 16,308 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना की दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.60% है। 

एक दिन में कोरोना से 14 मौतें 
पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना से 14 मौतें हो गईं। वहीं एक दिन पहले 33 मौतें दर्ज की गई थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 524586 पहुंच गई है। अधिकारियों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,035 मरीज ठीक हुए। 

Leave a Reply

Next Post

कश्मीर में फिर आतंकियों की कायराना हरकत, हिंदू महिला शिक्षक की गोली मारकर की हत्या

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 31 मई 2022। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों की कायराना हरकत सामने आई है। आतंकियों ने कुलगाम जिले के गोपालपोरा इलाके में एक हाईस्कूल की  हिंदू महिला शिक्षक पर आतंकियों ने हमला कर दिया। गोली लगने से महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल