इन्फीबीम एवेन्यू ने लॉन्च किया सीसी एवेन्यू मोबाइल एप

Indiareporter Live
शेयर करे

टैप पे के साथ दुनिया का सबसे उन्नत ओम्नी-चैनल पेमेंट प्लेटफॉर्म, भारत का पहला पिन-ऑन-ग्लास सोल्युशन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 12 जुलाई 2022। भारत की पहली लिस्टेड फिनटेक कंपनी, इन्फीबीम एवेन्यू लिमिटेड ने आज सीसी एवेन्यू मोबाइल ऐप का अनावरण किया।यह दुनिया का सबसे उन्नत ओमनी-चैनल पेमेंट प्लेटफॉर्म  और एक उन्नत टैप पे समाधान है। सीसी एवेन्यू टैप पे पीओएस के लिए 27 अरब रुपये के साथ भारत में बाजार में प्रवेश करने की कगार पर है।  सीसी एवेन्यू टैप पे लॉन्च में नेशनल पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (एनपीसीआई – रू पे की मूल संस्था), वीसा और मास्टरकार्ड के वरिष्ठ अधिकारी,  वित्तीय विश्लेषक, बैंक्स और उद्योग विशेषज्ञ मौजूद थे। यह आयोजन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया था। इंडिया और साउथ एशिया वीसा के ग्रुप कंट्री मैनेजर संदीप घोष ने कहा कि अब एडिक्युट मेथड और टच प्वाइंट के साथ-साथ डिजिटल भुगतान का उपयोग को बढ़ाना संभव है। सीसी एवेन्यू  सॉफ्ट पीओएस सोल्युशन उसी दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है और मैं उन्हें इस लॉन्च पर बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि यह समाधान देश भर के व्यापारियों तक पहुंचेगा, इससे ग्राहकों के लिए टैप करके भुगतान करना सुविधाजनक होगा।    प्रवीणा राय, सीओओ, नैशनल पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने अवसर पर बोलते हुए कहा कि, व्यापारियों द्वारा डीप डिजिटल भुगतान की स्वीकृति आज भारत के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। हम फिनटेक लैंडस्केप में नई तकनीकों को देखकर रोमांचित हैं जो इस दृष्टिकोण को सक्षम बनाती हैं। यह नवाचार भुगतान के एक नए युग की शुरुआत करेगा और भुगतान के दौरान उत्पन्न होने वाली कई समस्याओं का समाधान करेगा। टैप पे फीचर वाला सीसी एवेन्यू मोबाइल ऐप अब भारतीय बाजार के लिए गेम-चेंजर साबित होगा क्योंकि यह किसी भी एनएफसी-एंड्रॉइड फोन को स्मार्ट पीओएस टर्मिनल में बदल देगा। इससे देश का कोई भी छोटा व्यवसाय या उद्यमी आसानी से, जल्दी और सुरक्षित रूप से डिजिटल भुगतान स्वीकार कर सकेगा। इन्फीबीम एवेन्यू एक कम लागतवाला  और विकसित भुगतान का स्वीकृति समाधान है, जो भारतीय ई-कॉमर्स का समर्थन देता है।

Leave a Reply

Next Post

तेज प्रताप बोले- एम्स में लालू यादव को गीता पाठ से रोका, अज्ञानी को महापाप की कीमत चुकानी होगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 जुलाई 2022। दिल्ली के एम्स में भर्ती आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को गीता पाठ करने और सुनने से रोका गया है। उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। तेज […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां