टीम इंडिया ने वंदे मातरम गाते हुए लगाया विजय लैप, फैंस ने दिया साथ, देखें भावुक करने वाला वीडियो

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 जुलाई 2024। भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर गुरुवार को लौट आई। इसके बाद रोहित शर्मा की सेना वानखेड़े स्टेडियम पहुंची, जहां जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने वंदे मातरम गाते हुए विजय लैप लगाया इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बारबाडोस से वापसी के बाद गुरुवार को जोरदार स्वागत हुआ। पूरे दिन देश में जश्न का माहौल रहा। बीसीसीआई की तरफ से भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत को यादगार बनाने के लिए विजय परेड का इंतजाम किया गया। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में खिलाड़ियों की मौजूदगी में खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बोर्ड ने विश्व विजेता टीम को 125 करोड़ का चेक सौंपा।

भारतीय टीम ने वंदे मातरम गाते हुए लगाया विजय लैप
विश्व विजेता भारतीय टीम को बीसीसीआई की तरफ से 33 हजार प्रशंसकों की मौजूदगी में सम्मानित किया गया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों को बॉलीवुड गायक एआर रहमान का देशभक्ति गीत वंदे मातरम गाते देखा गया। रोहित शर्मा और विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों ने स्टेडियम में विजय लैप भी लगाया। यह क्षण भावुक कर देने वाला था। इसका वीडियो अब बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

मजेदार घटना का शिकार हुए हार्दिक पांड्या
इस दौरान हार्दिक पांड्या एक मजेदार घटना का शिकार हो गए। दरअसल, विजय लैप के दौरान वह विराट कोहली के साथ सबसे आगे दोनों हाथ हवा में लहराकर चल रहे थे। तभी स्टैंड्स से किसी प्रशंसक ने उनकी तरफ एक शर्ट फेंकी जो सीधे उनके हाथ पर आकर गिरी। इस वाकिये को देखकर उनके पीछे चल रहे जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल अपनी हंसी नहीं रोक सके। यह घटना कैमरे में कैद हो गई।

भारत ने 17 साल बाद जीता खिताब
भारत ने शनिवार (29 जून) को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।

Leave a Reply

Next Post

असम में बाढ़ ने और बिगाड़े हालात, 29 जिलों में 21 लाख से अधिक लोग प्रभावित; छह और की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुवाहाटी 05 जुलाई 2024। असम में बाढ़ से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। गुरुवार को छह और लोगों की मौत हो गई। इनमें से चार गोलाघाट और एक-एक डिब्रूगढ़ और चराइदेव से थे। इनके साथ ही इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक