गणतंत्र दिवस और राम मंदिर समारोह के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने कड़ी सुरक्षा के लिए उठाए ये कदम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 जनवरी 2024। गणतंत्र दिवस एवं अयोध्या में होने वाले राम मंदिर समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है और उत्तर पूर्वी दिल्ली के जंगल के इलाकों में रोशनी के लिए पुलिस ‘फ्लेयर गन’ या ‘वेरी लाइट पिस्तौल’ (वीएलपी) का इस्तेमाल कर रही है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जॉय टिर्की ने कहा, “ 22 जनवरी और 26 जनवरी से पहले (दिल्ली की) सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को रोकने के मद्देनजर उत्तर पूर्वी दिल्ली के वन इलाकों में रोशनी के लिए मंगलवार रात को ‘फ्लेयर गन’ का इस्तेमाल किया गया।” उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली को संवेदनशील इलाका माना जाता है।

टिर्की ने कहा, “ आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर यमुना नदी के किनारे और खादर क्षेत्र में सघन गश्त एवं तलाशी अभियान जारी है। किसी को भी कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।” गणतंत्र दिवस की परेड के लिए दिल्ली भर में 8,000 से अधिक पुलिसकर्मी पहले ही तैनात किए जा चुके हैं। रात्रि गश्त कर्मियों को होटल, गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं की जांच करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

'सीएम कानून से ऊपर नहीं, एजेंसी अपना काम कर रही', ईडी बनाम झारखंड सरकार पर बोले राज्यपाल राधाकृष्णन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 18 जनवरी 2024। ईडी ने झारखंड की प्रधान सचिव के पत्र के जवाब में राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय शक्तियों को हथियारे की कोशिश के आरोप लगाए हैं। ईडी और झारखंड अधिकारियों के बीच चल रहे चिट्ठी वॉर के बीच झारखंड […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर