‘विरोध की आवाज दबाने सड़कों पर उतारे कंटेनर’ डॉ. रमन बोले- भूपेश जी यह शुरुआत है, टैंक भी बुला लीजियेगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 24 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा का बुधवार को राजधानी रायपुर में बड़ा प्रदर्शन है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व करने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सुबह रायपुर पहुंचे। प्रदेशभर से हजारों की संख्या में युवा बस और ट्रेन से रायपुर पहुंचे हैं। भाजयुमो के हल्लाबोल कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस व भाजपा के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी चल रही है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर फिर हमला बोला। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा- युवाओं से इतना डर की विरोध की आवाज को दबाने सरकार ने सड़कों पर कंटेनर उतार दिए हैं। 

डॉ. रमन ने कहा कि भूपेश जी अभी तो बस यह शुरुआत है। वादे नहीं निभाये तो टैंक भी बुला लीजियेगा। यह आवाज़ें अब दबने वाली नहीं हैं। छत्तीसगढ़ ने इतनी डरपोक और कायर सरकार कभी नहीं देखी। उन्होंने युवा भरे हुंकार रोजगार दो भूपेश सरकार हैशटेग करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। डॉ. रमन ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के वादों को पूरा नहीं किया है। 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार या फिर 2500 बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी। पौने 4 साल में सरकार ने सिर्फ बेरोजगार युवाओं से छल किया है। इस सरकार को युवा अब उखाड़ फेकेंगे।

प्रदेशभर से सीएम हाउस घेरने रायपुर पहुंचे युवा
बता दें कि 24 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी ने सीएम हाउस घेराव के लिए हल्लाबोल कार्यक्रम रखा है। रायपुर में प्रदेशभर से एक लाख से ज्यादा युवा मोर्चा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। भाजपा युवा मोर्चा रायपुर के अलग-अलग स्थानों से रैली निकालकर सीएम हाउस घेराव करने निकलेगी। जिला व पुलिस प्रशासन ने युवाओं को रोकने के लिए चौक चौराहों पर कड़े इंतजाम कर रखे हैं। कचहरी चौक, कोतवाली चौक, शास्त्री बाजार जैसे स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर उसे बंद कर दिया गया है। कंटेनरों को सड़कों पर रखकर सीएम हाउस जाने वाले रास्ते को बंद किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

आखिर संजय दत्त ने क्यों ठुकराई थी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जबरदस्त कॉमेडी ड्रामा फिल्म हेरा फेरी आज भी लोगों के दिलों में बसती हैं। फिल्म के किरदार बाबू राव ,श्याम और राजू तो आपको याद ही होंगे। फिल्म के एक से बढ़कर एक डायलॉग्स जिनके मीम्स आज भी शेयर किए जाते हैं। फिल्म के बाबू […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां