मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा बोले- प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्री बिना नोटिस के सील की जाएंगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 दिसंबर 2025। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार सख्त है। प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्रीज को चेतावनी देते हुए दिल्ली के मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पहचाने गए उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई शुरू हो गई है। उन्होंने स्पष्ट किया, ‘जिन प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों की हमने पहचान की है, उन्हें बिना किसी और नोटिस के सील कर दिया जाएगा। उन्हें पहले ही कई मौके दिए जा चुके हैं। मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि GRAP-4 के तहत सख्त उपायों से अच्छे नतीजे मिले हैं। वाहनों से होने वाले प्रदूषण की जांच के लिए एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘अब तक पिछले चार दिनों में 2,12,332 पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUCC) चेक किए गए हैं, जिनमें से लगभग 10,000 गाड़ियां टेस्ट में फेल हो गई हैं।’

सिरसा ने आगे कहा कि ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कुछ प्राइवेट कंपनियाँ GRAP-4 के तहत वर्क-फ्रॉम-होम एडवाइजरी को पूरी तरह से लागू नहीं कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी, ‘अगर किसी ऐसी कंपनी के खिलाफ शिकायत मिलती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

Leave a Reply

Next Post

शेख हसीना ने ठुकराया ICT का फैसला ! कहा- मुझे “राजनीतिक हत्या” नहीं करवानी, बांग्लादेश लौटने से किया इंकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ढाका 22 दिसंबर 2025। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) के हालिया फैसले के बाद देश लौटने की मांग को सख्ती से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में उनकी वापसी “राजनीतिक हत्या” के समान होगी और […]

You May Like

'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला